पिता बनने के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे विराट कोहली ने चेन्नई टेस्ट यादगार बना दिया। मैच का नतीजा भले ही कुछ भी हो, लेकिन रिकॉर्ड बुक में यह मुकाबला कप्तान कोहली के करियर में एक पड़ाव के रूप में याद रखा जाएगा।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2021 के पहले ही मैच में विराट कोहली ने कैरेबियाई दिग्गज कप्तान क्लाइव लॉयड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मैच के अंतिम दिन दूसरी पारी के 23वें ओवर में गेंदबाज डोम बेस के खिलाफ सिंगल चुराते हुए विराट सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले चौथे कप्तान बन गए।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
इस मैच से पहले बतौर कप्तान वह 5220 टेस्ट रन बना चुके थे। चेपॉक स्टेडियम में क्लाइव लॉयड को पछाड़ने के लिए उन्हें 14 रन की दरकार थी। पहली पारी में 11 रन पर आउट होने के बाद अब दूसरी पारी में तीन रन बनाते ही उन्होंने यह कीर्तिमान बनाया।
4 of 5
ग्रीम स्मिथ
- फोटो : File
इस लिस्ट में सबसे आगे दक्षिण अफ्रीकी पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ हैं, इस खब्बू ओपनर ने बतौर कप्तान 8,659 रन बनाए हैं। दूसरे क्रम पर ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर (6,623) आते हैं। 6,542 रन बनाने वाले रिकी पोटिंग तीसरे नंबर क्रम पर हैं। अब कोहली 5234* रन के साथ चौथे नंबर पर आ गए। 5,233 रन वाले क्लाइव लॉयड पांचवें क्रम पर खिसक गए।
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
भारत की ओर से सर्वाधिक टेस्ट स्कोरर लिस्ट में कोहली फिलहाल पांचवें नंबर पर आते हैं। सबसे आगे सचिन तेंदुलकर फिर क्रमश: राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग का नंबर है। 45वें ओवर में एंडरसन के खिलाफ एक रन चुराते हुए करियर की 24वीं फिफ्टी जमाने वाले विराट से अब बड़े स्कोर की उम्मीद है ताकि छह विकेट गंवा चुका भारत यह मैच बचा सके। करियर में सातवीं बार दूसरी पारी में पचासा जड़ा।