फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Don Bradman in T20 format

टी-20 के डॉन ब्रेडमैन हैं विराट कोहली!

Wed, 30 Mar 2016 03:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Mar 2016 03:16 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli Don Bradman in T20 format
- फोटो : reuters

अगर यह कहा जाए कि टी-20 के डॉन ब्रेडमैन हैं ‌कोहली तो अतिशयोक्ति नहीं होगा।

विज्ञापन


2008 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले विराट कोहली को अभी सिर्फ 8 साल ही हुए हों लेकिन इतने कम समय में ही उन्होंने कई कीर्तिमान स्‍थापित कर लिए हैं। वह सच्चे मायने में भारतीय टीम के हीरो हैं।

आइए, जानते हैं टी-20 में कोहली का बल्लेबाजी रिकॉर्ड जो उन्हें सन डॉन ब्रेडमैन बनाता है। ब्रेडमैन का टेस्ट में बल्लेबाजी औसत 99.94 था जबकि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 95.14।
विज्ञापन


साल 2016 में कोहली का बल्ला निरंतर आग उगल रहा है। उनकी बल्लेबाजी में रनों की भूख हर वक्त दिखती है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका बल्लेबाजी औसत 55.4 (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ औसत) है। इनसे पीछे ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्‍लेबाज एरोन फिंच 39 के औसत पर हैं। वहीं दुनिया के सबसे खतरनाक बल्‍लेबाज माने जाने वाले क्रिस गेल का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बल्लेबाजी औसत मात्र 36.8 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली का टी-20 में ही बल्लेबाजी औसत 92 है। यही नहीं जिस टी-20 मुकाबले में कोहली नॉटआउट रहते हैं, टीम इंडिया वह हर मैच जीती है।


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जिन बल्लेबाजों ने टी-20 में 1 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं, उनमें सिर्फ कोहली और दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फैफ डु प्लेसिस ही हैं जो कभी शून्य पर आउट नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed