Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडिया-ए vs पाकिस्तान-ए: महामुकाबले में किसका पलड़ा भारी? पांच पॉइंट्स में समझें दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी

Sat, 21 Nov 2026 10:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 21 Nov 2026 10:59 AM IST
सार

कागज पर भारत ए की टीम अपने विस्फोटक टॉप ऑर्डर और सीनियर अंतरराष्ट्रीय अनुभव के दम पर काफी मजबूत नजर आ रही है। वहीं, पाकिस्तान शाहींस के पास मोहम्मद हसनैन और युवा सनसनी अली रजा जैसे तेज गेंदबाज हैं, जो दोहा की पिच पर भारत के आक्रामक ओपनर्स को शुरुआती झटके दे सकते हैं।

विज्ञापन
IND A vs PAK A Clash on November 22: Who Looks Strong and Who is Weak? 5-Point Tactical Breakdown, Full Squads
भारत-ए बनाम पाकिस्तान-ए - फोटो : Twitter
क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता एक बार फिर मैदान पर देखने को मिलने वाली है। 22 नवंबर को दोहा के मैदान पर भारत ए और पाकिस्तान ए (पाकिस्तान शाहींस) के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। इस महामुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर किस टीम का पलड़ा भारी है और किसकी कमजोरी मैच का रुख पलट सकती है।


कागज पर नजर डालें तो भारतीय टीम अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और सीनियर अंतरराष्ट्रीय स्तर के टी20 और वनडे अनुभव के कारण स्पष्ट रूप से मजबूत दिखाई देती है। दूसरी ओर, पाकिस्तान शाहींस की टीम अपनी रफ्तार भरी तेज गेंदबाजी और दोहा की परिस्थितियों की बेहतर समझ के दम पर उलटफेर करने का माद्दा रखती है। आइए पांच अहम बिंदुओं के जरिए विस्तार से समझते हैं कि इस मुकाबले में दोनों टीमों की असली ताकत और कमजोरी क्या है...


भारत-ए टीम के कप्तान तिलक और पाकिस्तान-ए टीम के कप्तान अब्दुल समद
Trending Videos
IND A vs PAK A Clash on November 22: Who Looks Strong and Who is Weak? 5-Point Tactical Breakdown, Full Squads
वैभव और अभिषेक - फोटो : ANI/BCCI
1. भारत के ओपनर्स में दम, पाकिस्तान के पास रफ्तार
भारत ए के पास टूर्नामेंट की संभवतः सबसे आक्रामक ओपनिंग जोड़ी मौजूद है। बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि बैकअप के तौर पर प्रभसिमरन सिंह जैसा आक्रामक विकल्प भी टीम के पास है। अभिषेक और वैभव पहली ही गेंद से गेंदबाजों पर हमला बोलने के लिए जाने जाते हैं। यदि इन दोनों में से कोई एक भी शुरुआती 10 ओवर तक क्रीज पर टिक गया, तो पाकिस्तान के गेंदबाजों के लिए मैच में वापसी करना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

हालांकि, पाकिस्तान के पास इसका सीधा तोड़ उनकी एक्सप्रेस पेस बैटरी के रूप में है। मोहम्मद हसनैन और अहमद दानियाल अपनी तेज गति से किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर सकते हैं। चूंकि अभिषेक और वैभव शुरू से ही हाई-रिस्क क्रिकेट खेलते हैं, इसलिए यदि दोहा की पिच से नई गेंद को थोड़ी भी सीम मूवमेंट मिली, तो पाकिस्तानी तेज गेंदबाज भारत को शुरुआती झटके देकर दबाव बना सकते हैं। हालांकि, पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ राइजिंग स्टार एशिया कप के अपने पहले मैच में हसनैन को नहीं खिलाया गया था। दानियाल को विकेट नहीं मिला था। पाकिस्तान अंडर-19 टीम के तेज गेंदबाज अली रजा ने और स्पिनर सूफियान मुकीम ने तीन-तीन विकेट लिए थे। वहीं, स्पिनर्स साद मसूद और माज सदाकर को दो-दो विकेट मिले थे।
IND A vs PAK A Clash on November 22: Who Looks Strong and Who is Weak? 5-Point Tactical Breakdown, Full Squads
तिलक और कुशाग्र - फोटो : BCCI
2. मिडिल ऑर्डर की गहराई और फिनिशिंग
इस मुकाबले का सबसे बड़ा अंतर दोनों टीमों का मध्यक्रम है, जहां भारत ए को एकतरफा बढ़त हासिल है। नेपाल के खिलाफ पिछले मुकाबले में भारत के मध्यक्रम का दमखम दिखा। भारत ने एक वक्त 42 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा ने 107 और कुमार कुशाग्र ने 117 रन की पारी खेल भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

भारत का मिडिल ऑर्डर किसी सीनियर अंतरराष्ट्रीय टीम जैसा दिखता है। तिलक, उपकप्तान रिंकू सिंह, आयुष बदोनी और कुशाग्र की मौजूदगी टीम को गजब का संतुलन देती है। इन खिलाड़ियों के पास स्पिन के खिलाफ स्ट्राइक रोटेट करने की कला है और 50 ओवर के मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करते हुए डेथ ओवर्स में मैच खत्म करने का साबित अनुभव भी है। वहीं, नेपाल के खिलाफ सूर्यांश शेडगे गजब की फिनिशिंग स्किल दिखाई थी। उन्होंने 14 गेंद में एक चौका और चार छक्के की मदद से नाबाद 36 रन बनाए थे।



इसके विपरीत, पाकिस्तान ए का मध्यक्रम काफी अनुभवहीन नजर आता है। हैदर अली, हसन नवाज, कप्तान अब्दुल समद और विकेटकीपर रोहैल नजीर को छोड़ दें, तो बाकी बल्लेबाजों की बड़े दबाव वाले 50 ओवर के मैचों में परीक्षा नहीं हुई है। इसके अलावा, शनिवार को अंडर-19 एशिया कप का फाइनल हारने के तुरंत बाद सीनियर 'ए' स्तर पर कदम रख रहे फरहान यूसुफ के लिए मानसिक रूप से खुद को तुरंत ढालना एक बड़ी चुनौती होगी।

पाकिस्तान-ए ने अपने पहले मैच में यूएई के खिलाफ 61 रन से जीत हासिल की। पाकिस्तान की टीम 46.4 ओवर में 245 रन पर सिमट गई थी। जवाब में यूएई की टीम 184 रन पर सिमट गई थी। पाकिस्तान की ओर से शमैल हुसैन ने 62 रन और माज सदाकत ने 53 रन बनाए थे। इसके अलावा कोई 40 से ज्यादा रन नहीं बना पाया। हसन नवाज सात रन और फरहान केवल 28 रन बना पाए थे। अब्दुल समद ने 39 रन बनाए। हैदर अली को मौका नहीं दिया गया था। हसन हालांकि, पिछली बार जब भारत के सामने आए थे, तो अच्छी बल्लेबाजी की थी। एशियन गेम्स के फाइनल में वह शतक से चूक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND A vs PAK A Clash on November 22: Who Looks Strong and Who is Weak? 5-Point Tactical Breakdown, Full Squads
भारत-ए टीम - फोटो : BCCI
3. स्पिन गेंदबाजी और बीच के ओवरों में नियंत्रण
बीच के ओवरों में रनों पर लगाम लगाने और विकेट निकालने के मामले में पाकिस्तान ए के पास एक बड़ा हथियार है। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर (चाइनामैन) सुफियान मुकिम भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। दोहा की धीमी पिचों पर मुकिम की विविधताएं भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाजों (अभिषेक, वैभव, तिलक, रिंकू) को खासा परेशान कर सकती हैं। उनका साथ देने के लिए पाकिस्तान के पास माज सदाकत, दानिश अजीज और साद मसूद जैसे उपयोगी स्पिन ऑलराउंडर भी हैं।

दूसरी तरफ, भारत ए ने अपनी टीम में फिंगर-स्पिन ऑलराउंडर्स की फौज भरी है। शाहबाज अहमद, तनुष कोटियन, हर्ष दुबे और लेग स्पिनर विप्रज निगम टीम का हिस्सा हैं। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से भारत की बल्लेबाजी में नंबर आठ और नौ तक गहराई आ जाती है, लेकिन टीम के पास कोई 'मिस्ट्री स्पिनर' नहीं है। ऐसे में भारतीय स्पिनर्स को बहुत अधिक टर्न के बजाय अनुशासित लाइन-लेंथ के साथ रन रोकने की रणनीति पर निर्भर रहना होगा। हालांकि, नेपाल के खिलाफ पहले मैच में स्पिनर्स की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ी थी। हर्षित राणा और प्रिंस यादव की जोड़ी ने काम तमाम कर दिया था। भारत ने नेपाल के खिलाफ विप्रज और शाहबाज के रूप में दो स्पिनर्स खिलाए थे।
विज्ञापन
IND A vs PAK A Clash on November 22: Who Looks Strong and Who is Weak? 5-Point Tactical Breakdown, Full Squads
प्रिंस और हर्षित - फोटो : BCCI
4. तेज गेंदबाजी आक्रमण और डेथ ओवर
भले ही कागज पर तेज गेंदबाजी विभाग भारत ए की सबसे कम अनुभवी कड़ी नजर आता है, लेकिन नेपाल के खिलाफ पिछले मुकाबले में भारतीय पेस बैटरी ने कमाल का प्रदर्शन कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। हर्षित राणा अपनी असली रफ्तार और अंतरराष्ट्रीय अनुभव के साथ इस आक्रमण की अगुवाई कर रहे हैं और नेपाल के खिलाफ चार विकेट लेकर उन्होंने अपनी शानदार लय की झलक दिखाई थी। वहीं, प्रिंस यादव ने केवल छह रन देकर पांच विकेट लिए थे और बताया था कि वह क्यों अब बड़े मंच के लिए तैयार हैं। भारत के पास बैकअप के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान भी हैं, जिनका आत्मविश्वास भी सातवें आसमान पर है। हालांकि, पाकिस्तान के के सामने इन युवा भारतीय गेंदबाजों की असली परीक्षा होगी, क्योंकि बड़े मैचों के दबाव में निरंतरता बनाए रखना एक अलग चुनौती है।

दूसरी ओर, अनुभव और विविधता के मामले में पाकिस्तान ए की तेज गेंदबाजी को हल्की बढ़त हासिल है। मोहम्मद हसनैन, अली रजा, अहमद दानियाल और मोहम्मद इमरान रंधावा के रूप में उनके पास तेज गेंदबाजी की बेहतर गहराई है। खासकर दोहा की परिस्थितियों में अंतिम 10 ओवरों के दौरान रिवर्स स्विंग हासिल करने की उनकी क्षमता भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed