फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli, Rishabh Pant and David Warner shares wishes on Ganesh Chaturthi

Ganesh Chaturthi: कोहली, पंत के साथ विदेशी क्रिकेटर भी गणेश भक्ति में डूबे, डेविड वॉर्नर ने शेयर की तस्वीर

Wed, 31 Aug 2022 02:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 31 Aug 2022 02:49 PM IST
सार

गणेश चतुर्थी के मौके पर भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ डेविड वॉर्नर ने भी गणपति बप्पा के साथ तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वो गणपति बप्पा के सामने हाथ जोड़कर खड़े हैं। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli, Rishabh Pant and David Warner shares wishes on Ganesh Chaturthi
ऋषभ पंत और डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी यूएई में हैं। यहां एशिया कप में भारतीय टीम अपने मुकाबले खेल रही हैं। व्यस्त शेड्यूल के बीच भारतीय खिलाड़ियों ने समय निकाला है और सोशल मीडिया पर अपने सभी फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई दी है। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों का ऐसा करना लाजिमी है पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने ऐसा कर सभी को चौंका दिया है। डेविड वॉर्नर ने भी इस मौके पर भगवान गणेश की फोटो के साथ अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वो हाथ जोड़े हुए दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


डेविड वॉर्नर की यह फोटो एडिट करके बनाई गई है, लेकिन गणपति बप्पा के प्रति उनकी श्रद्धा भारतीय फैंस को खूब पसंद आ रही है। उन्होंने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा "मेरे सभी दोस्तों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। आप सभी को ढेर सारी खुशियां मिलें।"
विज्ञापन

Virat Kohli, Rishabh Pant and David Warner shares wishes on Ganesh Chaturthi
गणेश चतुर्थी - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली और पंत ने भी दी शुभकामनाएं
गणेश चतुर्थी के मौके पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत ने भी सभी को शुभकामनाएं दी हैं। कोहली ने भगवान गणेश की एक फोटो शेयर की, जिसमें नीचे लिखा था गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। वहीं, ऋषभ पंत ने गणपति बप्पा के साथ अपनी फोटो शेयर की। ये दोनों खिलाड़ी दुबई में हैं और एशिया कप में शामिल भारतीय टीम का हिस्सा हैं। हालांति, पंत को पहले मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। अब भारत को दूसरा मैच 31 अगस्त को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ खेलना है। 

भारत के साथ वॉर्नर का खास लगाव
यह पहला मौका नहीं है, जब डेविड वॉर्नर ने भारत के प्रति अपना लगाव दिखाया है। इससे पहले भी वो भारत की फिल्मों के डायलॉग और गानों पर रील बनाते रहे हैं। उनके साथ उनकी बेटी और पत्नी भी इन रील्स में नजर आती हैं। वॉर्नर फिलहाल जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed