{"_id":"61e2d01386f53178c16fe390","slug":"virat-kohli-resigns-who-will-replace-virat-kohli-as-test-captain-kl-rahul-ajinkya-rahane-or-rohit-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"Team India New Test Captain: टेस्ट कप्तान के तौर पर कौन लेगा विराट कोहली की जगह, रोहित-राहुल या कोई और?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India New Test Captain: टेस्ट कप्तान के तौर पर कौन लेगा विराट कोहली की जगह, रोहित-राहुल या कोई और?
Sat, 15 Jan 2022 09:25 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 15 Jan 2022 09:25 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक ऐसा फैसला ले लिया जिसकी कल्पना किसी नहीं की थी। कोहली ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 1-2 से गंवाने के एक दिन बाद ही टेस्ट कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
केएल राहुल, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और अजिंक्य रहाणे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक ऐसा फैसला ले लिया जिसकी कल्पना किसी नहीं की थी। कोहली ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 1-2 से गंवाने के एक दिन बाद ही टेस्ट कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया। कोहली ने ट्वीट कर कप्तानी से हटने के फैसले के बारे में बताया। उनके जाते ही सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि अगला कप्तान कौन होगा?
भारतीय क्रिकेट इस समय बदलाव के दौर से गुजर रहा है। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले कोहली ने टी20 की कप्तानी से हटने का एलान किया था। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए जब टीम चुनी गई तो कोहली को वनडे कप्तान के पद से बर्खास्त कर दिया गया। अब टी20 और वनडे में रोहित शर्मा कप्तान हैं, लेकिन टेस्ट में कोहली के बाद कौन यह जिम्मेदारी संभालेगा?
Virat Kohli Resigns: वनडे, टी-20 के बाद विराट कोहली ने टेस्ट की भी कप्तानी छोड़ी, अचानक ट्वीट कर चौंकाया
विज्ञापन
इस पद के लिए चार नाम सबसे आगे हैं। केएल राहुल, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और अजिंक्य रहाणे।
केएल राहुल: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में राहुल ने कप्तानी की थी। हालांकि, वे टीम को जीत नहीं दिला सके। इसके बावजूद वे कप्तान पद के सबसे बड़े दावेदार हैं। राहुल 29 साल के हैं और गोल्डन फॉर्म में चल रहे हैं। बीसीसीआई उनको कप्तान बनाने के बारे में सबसे पहले सोचेगा। बीसीसीआई के पिछले कुछ कदम को देखें तो उसने राहुल द्रविड़ के बाद अनिल कुंबले को सीमित समय के लिए कप्तान बनाया था। वे धोनी को ट्रेनिंग दे रहे थे। जैसे ही कुंबले हटे तो धोनी ने लंबे समय के लिए कप्तानी संभाली। उनके बाद कोहली बने और वे भी सात साल तक कप्तान रहे। ऐसे में माना जा रहा है कि राहुल के रूप में बीसीसीआई लंबी रेस का घोड़ा हो सकते हैं।
रोहित शर्मा: बीसीसीआई के पास दूसरा विकल्प यह है कि वह वनडे और टी20 के कप्तान रोहित शर्मा को टेस्ट की भी कप्तानी सौंप दे। इस साल टीम इंडिया को सिर्फ तीन टेस्ट मैच खेलने हैं। अब तक जारी शेड्यूल के मुताबिक, फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ दो और जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलना है। ऐसे में रोहित को कप्तान बनाकर बोर्ड कुछ दिन के लिए राहत पा सकता है।
Virat Kohli Captaincy: विराट ने 68 दिन के अंदर तीनों फॉर्मेट की कप्तानी गंवाई, क्या टीम इंडिया में खत्म हुआ कोहली का दौर, अब कौन?
जसप्रीत बुमराह: भारतीय क्रिकेट टीम ने जसप्रीत बुमराह को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया है। इस कारण कप्तान बनने के दौड़ में बुमराह भी शामिल हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज पैट कमिंस को कप्तान बनाकर सबको हैरान कर दिया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का यह दांव सही बैठा। कमिंस ने अपनी कप्तानी में टीम को एशेज सीरीज में जीत दिला दी है। अगर बुमराह को कप्तान बनाया जाता है तो भारतीय क्रिकेट में अनिल कुंबले के बाद वे पहले गेंदबाज कप्तान होंगे।
अजिंक्य रहाणे: लंबे समय तक भारत के उपकप्तान रहे अजिंक्य रहाणे को पिछले साल दिसंबर में इस पद से हटा दिया गया था। लगातार खराब फॉर्म में चल रहे रहाणे ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को कई यादगार जीत दिलाई है। इसमें ऑस्ट्रेलिया के घर में टेस्ट सीरीज जीत भी शामिल है। इसके बावजूद रहाणे को कप्तान बनाना खतरे से खाली नहीं होगा। बोर्ड आलोचकों के निशाने पर आ सकता है। रहाणे अभी टीम से बाहर होने के कगार पर हैं। इस परिस्थिति में कप्तान बनाना क्रिकेट प्रशंसकों को हजम नहीं होगा।