{"_id":"61e2d478778f0e40943ceb43","slug":"virat-kohli-lost-captaincy-in-all-three-format-in-68-days-kohli-era-ends-in-indian-cricket","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli Captaincy: विराट ने 68 दिन के अंदर तीनों फॉर्मेट की कप्तानी गंवाई, क्या टीम इंडिया में खत्म हुआ कोहली का दौर, अब कौन?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli Captaincy: विराट ने 68 दिन के अंदर तीनों फॉर्मेट की कप्तानी गंवाई, क्या टीम इंडिया में खत्म हुआ कोहली का दौर, अब कौन?
Sat, 15 Jan 2022 07:34 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 15 Jan 2022 07:34 PM IST
सार
विराट ने आखिरी बार आठ नवंबर 2021 को टी-20 टीम की कमान संभाली थी। इसके बाद 68 दिनों के अंदर उन्होंने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी गंवा दी है। इस दौरान उन्होंने तीन मैच में कप्तानी की दो में जीत हासिल की।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विराट कोहली भारत की टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं और अब वो एक बल्लेबाज के रूप में टीम इंडिया में अपनी सेवाएं देंगे। 2015 में भारत की टेस्ट टीम की कमान संभालने वाले विराट ने 2022 में सभी फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। विराट टी-20 टीम की कप्तानी पिछले साल ही छोड़ चुके हैं और लगभग एक महीने पहले उनसे वनडे टीम की कप्तानी भी ले ली गई थी।
टेस्ट की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट किसी भी फॉर्मेट के कप्तान नहीं हैं, जबकि ढाई महीने पहले वो तीनों फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे। उन्होंने 68 दिन के अंदर तीनों फॉर्मेट की कप्तानी गंवा दी है। इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली का दौर खत्म हो चुका है और अगर ऐसा है तो आने वाले समय में उनकी जगह कौन लेगा।
नवंबर में आखिरी बार टी-20 टीम की कमान संभाली
लंबे समय से खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने सबसे पहले टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। उन्होंने 16 सितंबर 2021 को सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी थी कि टी-20 वर्ल्डकप के बाद वो सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत की कप्तानी नहीं करेंगे। उन्होंने आठ नवंबर को अपने कैरियर का आखिरी टी-20 मैच खेला था और इसमें उन्होंने भारत की कप्तानी की थी।
विज्ञापन
दिसंबर में वनडे टीम की कप्तानी भी गंवाई
टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद बीसीसीआई ने विराट से वनडे की कप्तानी भी छीन ली और उनकी जगह रोहित शर्मा को यह जिम्मेदारी दी गई। रोहित पहले ही टी-20 टीम की कमान संभाल चुके थे। 10 दिसंबर के दिन बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम का एलान करने के साथ ही यह भी बताया कि अब विराट की जगह रोहित वनडे टीम के कप्तान होंगे।
इस मामले पर काफी विवाद भी हुआ था। कोहली ने कहा था कि कप्तानी जाने के कुछ समय पहले ही उन्हें इस बारे में बताया गया था, जबकि गांगुली का कहना था कि विराट से बात करने के बाद ही रोहित को कप्तानी दी गई है।
अफ्रीका दौरे के बीच टेस्ट की कप्तानी छोड़ी
विराट कोहली ने अफ्रीका में 1-2 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद टेस्ट टीम की भी कप्तानी छोड़ दी है। इस बार भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कप्तानी छोड़ने का एलान किया। विराट ने कहा कि उन्होंने हमेशा हर काम में अपना 120 प्रतिशत देने की कोशिश की है, लेकिन जब वो ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो शायद उन्हें यह नहीं करना चाहिए। अब विराट तीनों फॉर्मेट में एक बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे।
क्या खत्म हुआ किंग कोहली का दौर
विराट कोहली ने लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट में राज किया है। 2012 में उन्होंने शतकों की झड़ी लगाकर युवा और आक्रामक खिलाड़ी की एक छवि बनाई थी। इस समय विराट भारत के चमकते हुए सितारे थे। इसके बाद हर साल उन्होंने क्रिकेट जगत में नई ऊंचाइयां हासिल की और कई कीर्तिमान बनाए। इसके बाद 2020 पहला साल रहा, जब वो कोई शतक नहीं लगा पाए। इसके बाद उन पर सवाल उठने शुरू हुए और 2022 की शुरुआत में विराट तीनों फॉर्मेट से भारत की कप्तानी छोड़ चुके हैं।
पिछले दो सालों से विराट के बल्ले से कोई शतक नहीं निकला है और अब खराब फॉर्म के चलते उन्हें टीम से बाहर भी किया जा सकता है। जब तक वो टीम के कप्तान थे, तब तक यह संभव नहीं था। ऐसे में कहा जा सकता है कि अब भारतीय क्रिकेट में कप्तान कोहली का दौर तो खत्म हो चुका है, लेकिन उनका बल्ला रन उगलता है तो अभी भी वो भारतीय क्रिकेट फैंस के चहेते खिलाड़ी बने रह सकते हैं।
विराट के बाद कौन ?
कोहली से पहले धोनी तीनों फॉर्मेट में भारत के कप्तान थे और उनके कप्तानी छोड़ने से पहले सभी को यह पता था कि भारत का अगला कप्तान कौन होगा। धोनी ने लगभग दो सालों के अंतराल में तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी थी। ऐसे में विराट को एक कप्तान के रूप में निखरने का मौका भी मिला था, लेकिन विराट ने टी-20 की कप्तानी छोड़ने के बाद सिर्फ तीन मैच खेले हैं। तीनों टेस्ट मैच थे और इनमें विराट ही भारत के कप्तान थे।
विराट के बाद रोहित को टी-20 और वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है। टी-20 में रोहित ने पहली सीरीज में अच्छी कप्तानी भी की, लेकिन वनडे में उनका टेस्ट होना बाकी है। वहीं टेस्ट टीम की कमान भी उन्हें दी जा सकती है, क्योंकि रहाणे की जगह रोहित को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि विराट के बाद रोहित भारतीय क्रिकेट के नए किंग हैं, लेकिन यह रोहित के लिए आसान नहीं होगा।
अगर रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का कप्तान भी बनाया जाता है तो उन्हें तीनों फॉर्मेट में बतौर कप्तान खुद को साबित करना होगा और आईसीसी टूर्नामेंट जीतने के साथ ही विदेशी सीरीज में भी भारत को जीत दिलानी होगी। 34 साल के रोहित के लिए तीनों फॉर्मेट खेलना और लगातार अच्छा प्रदर्शन करना कतई आसान नहीं होगा।