फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli remains on top in icc test batsman ranking

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कोहली की बादशाहत बरकरार, रबाडा नंबर-1 गेंदबाज

Wed, 28 Nov 2018 04:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Nov 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
virat kohli remains on top in icc test batsman ranking
virat kohli

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होने जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले आईसीसी ने टेस्ट रैंकिंग जारी की है। टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का वर्चस्व जारी है। कोहली अभी भी विश्व के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं।

विज्ञापन


आईसीसी द्वारा जारी रैंकिंग के अनुसार कोहली 935 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। कोहली के बाद दूसरे नंबर पर एक साल का बैन झेल रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ हैं। फिलहाल स्टीव स्मिथ के पास कोहली से आगे निकलने का कोई रास्ता नजर नहीं आता।
विज्ञापन


कोहली के अलावा टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा (छठे) टॉप टेन में शामिल हैं। चोटी के दस बल्लेबाजों में केवल एक अंतर आया है तथा दिनेश चंडीमल की जगह उस्मान ख्वाजा दसवें नंबर पर काबिज हो गए हैं। वहीं, अजिंक्य रहाणे दो पायदान नीचे 19वें स्थान पर खिसक गए हैं। जबकि लोकेश राहुल दो स्थान ऊपर संयुक्त 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गेंदबाजों में दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा ने बाजी मारी है। उन्होंने इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन की जगह ली है जो श्री लंका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। इससे एंडरसन को नौ रेटिंग अंक का नुकसान हुआ और वह अब रबाडा से आठ अंक पीछे हैं।


भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी एक पायदान ऊपर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं रविंद्र जडेजा (पांचवें) अब भी भारत के नंबर एक गेंदबाज बने हुए हैं। अश्विन को ट्रेंट बोल्ट (आठवें) के दो पायदान नीचे खिसकने का फायदा मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed