फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli receive guard of honour for his 100th test on 2nd day of 1st test against sril anka in mohali

Virat Kohli 100th Test: रोहित शर्मा ने जीता प्रशंसकों का दिल, विराट कोहली को मोहाली टेस्ट के दूसरे दिन टीम से दिलाया 'गार्ड ऑफ ऑनर'

Sat, 05 Mar 2022 03:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 05 Mar 2022 03:53 PM IST
सार

पूर्व भारतीय कप्तान और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को मोहाली टेस्ट के दूसरे दिन विशेष सम्मान दिया गया। अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे विराट को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

विज्ञापन
Virat Kohli receive guard of honour for his 100th test on 2nd day of 1st test against sril anka in mohali
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

पूर्व भारतीय कप्तान और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को मोहाली टेस्ट के दूसरे दिन विशेष सम्मान दिया गया। अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे विराट को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन कप्तान रोहित शर्मा के कहने पर भारतीय खिलाड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 

विज्ञापन


भारत द्वारा पहली पारी 574 के स्कोर पर घोषित करने के बाद विराट समेत सभी भारतीय खिलाड़ी फील्डिंग के लिए मैदान पर उतरे। हालांकि रोहित ने विराट से मैदान से बाहर जाकर फिर से अंदर आने को कहा। विराट ने भी उनकी बात मानते हुए ऐसा ही किया। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई में सभी ने बाउंड्री के पास खड़े होकर विराट के आने पर तालियां बजाई और उन्हें सम्मानित किया। विराट ने भी हाथ लहराते हुए सभी का आभार जताया और फील्ड पर पहुंचे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित की इस पहल और भाव को क्रिकेट फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनके द्वारा विराट को दिया गया सम्मान का पूरा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



विराट ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ शुरू हुए पहले टेस्ट में उतरने के साथ ही खास उपलब्धि हासिल कर ली। वह 100 टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के 12वें और दुनिया के 71वें क्रिकेटर बने। इस दौरान भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें टीम इंडिया की एक विशेष कैप देकर सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी। 


33 वर्षीय विराट ने इसके बाद पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की और पुराने रंग में दिखे हालांकि वह एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 45 रन बनाकर आउट हुए। अच्छी लय में नजर आ रहे विराट को श्रीलंकाई लेफ्ट आर्म स्पिनर लसिथ एम्बुलडेनिया ने चकमा दिया और बोल्ड किया। 

भारत ने इससे पहले रविंद्र जडेजा (175*) की शानदार शतकीय पारी के दम पर श्रीलंका के खिलाफ 574 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed