{"_id":"582c38534f1c1b7b388ff69c","slug":"virat-kohli-praise-hails-pm-narendra-modis-demonetisation-move","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के मुद्दे पर ये क्या कह गए विराट कोहली ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नोटबंदी के मुद्दे पर ये क्या कह गए विराट कोहली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 16 Nov 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर करने के केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए इसे देश के राजनीतिक इतिहास का महानतम कदम बताया।
17 नवंबर से विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट से पहले कोहली ने कहा कि जो मैंने अब तक देखा है मेरे लिए यह अब तक भारतीय राजनीति के इतिहास का महानतम कदम है। मैं इससे बेहद प्रभावित हूं। यह अविश्वसनीय है।

Trending Videos
ऑटोग्राफ देने के काम आएंगे पुराने नोट
नोट की सच्चाई
500 और 1000 रुपये के नोटों के वैध मुद्रा नहीं रहने के बाद कोहली ने मजाकिया लहजे में कहा कि अब मैं इन पुराने नोटों पर अपने ऑटोग्राफ देकर प्रशंसकों के बीच बांट सकता हूं। कोहली ने कहा, राजकोट में होटल के बिल देते हुए मैंने पुराने नोट निकाले। मैं भूल गया कि अब ये किसी काम के नहीं हैं। मैं इन पर ऑटोग्राफ करके प्रशंसकों को दे सकता था।