फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यूजीलैंड ने तोड़ा था विश्व कप 2019 जीतने का सपना, बावजूद इसके बदला नहीं लेना चाहते विराट

Thu, 23 Jan 2020 05:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 23 Jan 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli on World Cup loss, We Can not think of revenge because these guys are so nice
विश्व कप के दौरान विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर टीम इंडिया विश्व कप 2019 से बाहर हुई थी। अब छह माह बाद दोनों दल एकबार फिर आमने-सामने हैं। मौका है भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे का। 24 जनवरी से शुरू हो रही इस सीरीज की पूर्व संध्या पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड से विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार का जिक्र किया।

Virat Kohli on World Cup loss, We Can not think of revenge because these guys are so nice
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विराट की माने तो उनकी टीम न्यूजीलैंड से बदला लेने के बारे में नहीं सोच रही है। बकौल कोहली, 'अगर आप इस बारे में सोचते भी हैं तो यह लोग इतने अच्छे हैं कि आप उस बदले की जोन में जा ही नहीं सकते।’ कप्तान ने कहा, ‘यह सिर्फ मैदान पर प्रतिस्पर्धी होने की बात है। यह वो टीम है जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने आप को संभालने के उदाहरण दिए हैं। जब यह टीम विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी तो हम खुश हुए थे। जब आप हारते हो तो आपको बड़े पैमाने पर चीजें देखनी होती हैं।’

Virat Kohli on World Cup loss, We Can not think of revenge because these guys are so nice
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट कोहली - फोटो : पीटीआई

भारत ने बेंगलुरु में खेले गए आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी और अगले ही दिन न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गई थी। कोहली ने कहा कि कार्यक्रम थोड़ा बेहतर होना चाहिए, खासकर तब जब हम विदेश का दौर कर रहे हों। कोहली ने कहा, ‘सीधे स्टेडियम में जाना बहुत जल्दी हो रहा है। इस तरह ऐसी जगह जाना जो भारतीय समय के अनुसार साढ़े सात घंटे आगे है, इससे सामंजस्य बैठाना मुश्किल हो जाता है। उम्मीद है कि भविष्य में इस पर ध्यान दिया जाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli on World Cup loss, We Can not think of revenge because these guys are so nice
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

उन्होंने कहा, ‘लेकिन यह विश्व कप का साल है और हर टी-20 अहम है। इसलिए हम अपना फोकस नहीं खो सकते।’ कोहली ने साफ कर दिया है कि राहुल वनडे में नंबर-5 और टी-20 में शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने कहा, ‘वनडे में हम वही करेंगे जो राजकोट में किया था और राहुल को नंबर-5 पर खेलने देंगे। टी-20 में चीजें बदल जाती हैं और इसलिए राहुल को शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed