{"_id":"5e29834a8ebc3e7d595ac525","slug":"crash-test-ratings-global-ncap-crash-test-tata-tiago-tata-tigor-global-ncap-crash-test-tiago-tigor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कितनी सुरक्षित है Tata Tigor और Tiago की फेसलिफ्ट मॉडल, ग्लोबल NCAP ने जारी किया क्रैश टेस्ट नतीजा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कितनी सुरक्षित है Tata Tigor और Tiago की फेसलिफ्ट मॉडल, ग्लोबल NCAP ने जारी किया क्रैश टेस्ट नतीजा
Thu, 23 Jan 2020 04:58 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 23 Jan 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
Tata Tigor Crash Test Rating
- फोटो : GNCAP
Tata Motors (टाटा मोटर्स) नए साल 2020 में कई नए मॉडल्स भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसकी शुरुआत बुधवार को अपने 4 नए कार एक साथ भारत में लॉन्च कर की। Tata Motors ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Altroz (अल्ट्रॉज) के अलावा तीन मौजूदा मॉडल्स Nexon (नेक्सॉन), Tiago (टियागो) & Tigor (टिगोर) के फेसलिफ्ट मॉडल्स भी लॉन्च किए। Global NCAP ने Tata Altroz और Tata Nexon के बाद टाटा की दो और कारों Tata Tiago और Tata Tigor का कैश टेस्ट रिजल्ट जारी किया है।
Tata Tiago Facelift
- फोटो : Tata Motors
4 स्टार मिले
Tata Tiago और Tata Tigor इन दोनों कारों को ग्लोबल NCAP ने बड़े लोगों के लिए 4 स्टार और बच्चों के लिए 3 स्टार दिए हैं। अडल्ट ऑक्यूपेंसी में दोनों कारों 17 में 12.52 अंक मिले। वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंसी के लिए दोनों कारों को 49 में से 34.15 पॉइंट्स मिले।
Tata Altroz GNCAP Crash Test safety rating
- फोटो : GNCAP
5 स्टार रेटिंग वाले कार
Tata Altroz पहली मेड इन इंडिया छोटी कार है जिसे Global New Car Assessment Programme (ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) (GNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। इससे पहले Tata Nexon पहली मेड इन इंडिया compact SUV (एसयूवी) कार थी जिसे GNCAP ने 5 स्टार रेटिंग मिली। कॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra XUV300 को भी GNCAP सेफ्टी क्रेश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। Global New Car Assessment Programme (ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) (GNCAP) एक एजेंसी है जो मोटर वाहन सुरक्षा के क्षेत्र में काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Wagon R Global NCAP Crash Test
- फोटो : Global NCAP
इन कारों से ज्यादा सुरक्षित
Tata Tiago और Tata Tigor की क्रैश टेस्ट रेटिंग Tata की कारें Altroz और Nexon से कम है, लेकिन इन दोनों कारों ने अपने सेगमेंट की प्रतिद्वंद्वी कारें Maruti Suzuki Wagon-R (वैगन आर) और Hyundai Santro (ह्यूंदै सैंट्रो) से बेहतर रेटिंग हासिल की। Wagon R और Santro को GNCAP सेफ्टी क्रेश टेस्ट में 2-स्टार रेटिंग मिली थी।
विज्ञापन
Tata Tigor Facelift
- फोटो : Tata Motors