भारत के सबसे पावरफुल लोगों की सूची में 20वें नंबर पर कोहली
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने शुक्रवार को देश के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 20वें नंबर पर हैं। उनके अलावा मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी 66वें और नेशनल बैडमिंटन टीम के कोच पुलेला गोपीचंद का नाम 91वें नंबर पर है। भारतीय खेल की दुनिया के तीन शख्स ही इसमें अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
इंडियन एक्सप्रेस ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह दूसरे नंबर पर रखा है। वहीं, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। इसके अलावा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम भी टॉप 10 में शामिल है।
कोहली कैसे पहुंचे 32वें से 20वें पायदान पर
विराट कोहली इन दिनों जब भी मैदान पर उतरते हैं तो कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। अपने छोटे से करियर में अब तक वह 56 इंटरनेशल शतक लगा चुके हैं। वह इतनी तेजी से क्रिकेट में आगे बढ़ रहे हैं कि इसका असर उनके प्रभाव पर भी पड़ा है।
29 वर्षीय कोहली पिछले साल जहां इस सूची में 32वें नंबर पर वहीं, इस साल वह 20वें नंबर हैं। 7 अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएस सीजन 11 में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।