फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli, MS Dhoni  propose salary limit for uncapped players in the IPL

धोनी और विराट ने बीसीसीआई को कहा- IPL में अनकैप्ड खिलाड़ियों की सैलरी में हो ये बदलाव

Wed, 06 Dec 2017 04:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 06 Dec 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli, MS Dhoni  propose salary limit for uncapped players in the IPL
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और वर्तमान कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई को अनकैप्ड खिलाड़ियों की सैलरी में बदलाव करने को लेकर सलाह दी है। दोनों ने बीसीसीआई को सैलरी कैप लागू करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


बीसीसीआई के एक सूत्र ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत में बताया, “इसका एक क्लासिक मामला केसी करियप्पा हैं, जिन्हें साल 2015 में केकेआर ने 2.4 करोड़ रुपए में खरीदा था। वह कर्नाटक प्रीमियर लीग में कुछ मैच खेले, लेकिन कर्नाटक की रणजी टीम की ओर से नहीं खेले। ये साफतौर पर सभी फर्स्ट क्लास खिलाड़ियों के लिए गलत संदेश है। एक तरफ हमारे पास कुछ खिलाड़ी हैं, जो बिना रुके रणजी मैच खेलते हैं और पूरे सीजन में 10 से 12 लाख रुपए कमाते हैं और ये लड़के बहुत ज्यादा कमाते हैं। धोनी और कोहली का मानना है कि ये सही नहीं है और बीसीसीआई को इन खिलाड़ियों पर सैलरी कैप रखना चाहिए।'
विज्ञापन


पढ़ेः-तीन दिग्गज कप्तानों से मैच फिक्स करने का मामला सामने आया, ICC ने लिया बड़ा फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह एक और खिलाड़ी टी नटराजन हैं, जो आईपीएल के पिछले सीजन किंग्स इलेवन पंजाब में अनकैप्ड खिलाड़ी थे। वह नीलामी में 3 करोड़ रुपए में बिके थे। पवन नेगी  8.5 करोड़ में बिके थे।


हालांकि एमएस धोनी और विराट कोहली मानना है कि इतनी ज्यादा सैलरी मिलने से कुछ खिलाड़ियों की निगाहों में घरेलू क्रिकेट की अहमियत कम हो गई है। इसलिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट का महत्व भी कम हुआ है।

बता दें कि धोनी अपने घरेलू राज्य झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी बात को कठोरता पूर्वक रखी है। दोनों धोनी और कोहली ने बीसीसीआई को सैलरी कैप लागू करने के लिए कहा है। दोनों का मानना है कि जो खिलाड़ी लगातार रणजी मैच खेलते हैं, उन्हें अच्छा सैलरी दिया जाना चाहिए। हालांकि धोनी और कोहली के इस सलाह को बीसीसीआई की गवर्निंग काउंसिल 6 दिसंबर को मीटिंग में इस पर विचार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed