फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli, MS Dhoni Discuss Roadmap For Indian Cricket With Kumble and Dravid

कोहली, धोनी ने बनाया टीम इंडिया में एंट्री के लिए नया रोडमैप

Mon, 04 Jul 2016 11:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 04 Jul 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli, MS Dhoni Discuss Roadmap For Indian Cricket With Kumble and Dravid
टीम इंडिया - फोटो : twitter
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली और सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम के चीफ कोच अनिल कुंबले और इंडिया ‘ए’ के कोच राहुल द्रविड़ के साथ आगामी सीजन के लिए अपना रोडमैप साझा किया।
विज्ञापन


काफी देर तक चली इस मीटिंग में चीफ सिलेक्टर संदीप पाटिल, एनसीए के बैटिंग को वी रमन, स्पिन बॉलिंग कोच नरेंद्र हिरवानी, जूनीयर टीम के मुख्य सिलेक्टर वेंकटेश प्रसाद और फीजियो एंड्रयू लीपस भी मौजूद थे।
विज्ञापन


इस मीटिंग में डोमेस्टिक क्रिकेट, इंडिया-ए के दौरे, चोट की समस्याओं और बेंचस्ट्रेंथ बढ़ाने जैसे तमाम मुद्दों पर बात की गई। इस मीटिंग के बारे में बीसीसीआई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा है कि इस मीटिंग का असली उद्देश्य सभी पार्टियों को साथ में लाना था। इनकी सलाह के आधार पर ही बीसीसीआई आगे के निर्णय लेगी, ताकि क्रिकेट को नई ऊंचाई पर ले जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीफ कोच अनिल कुंबले ने कहा कि इस मीटिंग से साकारात्मक परिणाम ही निकले हैं। हम सबका एक ही उद्देश्य है कि भारतीय क्रिकेट को बेहतर किया जा सके। सभी को एक टीम की तरह काम करना होगा। कुंबले ने इस मीटिंग के लिए बीसीसीआई का आभार भी जताया।

 

Virat Kohli, MS Dhoni Discuss Roadmap For Indian Cricket With Kumble and Dravid
टीम इंडिया - फोटो : twitter
धोनी ने जिंबाब्वे दौरे में टीम की बेंच स्ट्रेंथ और ‘ए’ के खिलाड़ियों के बारे में अपनी राय बताई। इस मीटिंग के बाद फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से ‘ए’ टीम और फिर राष्ट्रीय टीम के लिए खिलाड़ी तैयार करने की बात की गई।

चोट की समस्या को मद्देनजर रखते हुए तेज गेंदाबाजों की पूरा ‘पूल’ बनाने की भी बात की गई, ताकि खिलाड़ियों को आसानी से रोटेट किया जा सके और लंबे दौरों के चलते होने वाली चोटों को कम किया जा सके।

इसके अलावा टीम में क्वालिटी स्पिनर्स की भी बात की गई क्योंकि रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा और रविंद्र जड़ेजा के अलावा टीम में कोई मुख्य धारा वाला असरदार स्पिनर नहीं है। यह जिम्मेदारी राहुल द्रविड़ की होगी कि वो अक्षर पटेल, यजुवेंद्र चहल, जयंत यादव और शाहबाज़ नदीम को तैयार करें।

इंडिया-ए अगस्त में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है। इस दौरे पर कोहली और कुबंले की खास नजर होगी क्योंकि चोट या खराब फॉर्म के कारण बाहर होने वाले खिलाड़ियों के विकल्प यहीं से तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed