{"_id":"5ac1d82f4f1c1bf5618b5053","slug":"virat-kohli-makes-his-fan-april-fool-video-on-instagram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: विराट कोहली ने बेहद अनोखे अंदाज में फैंस को बनाया 'अप्रैल फूल'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: विराट कोहली ने बेहद अनोखे अंदाज में फैंस को बनाया 'अप्रैल फूल'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
virat kohli
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी का डंका विश्वभर में बज रहा है। उनकी क्रिकेट स्किल का लोहा दुनिया मान रही है। कोहली फैंस का दिल जीतने में भी माहिर हैं। वह जो कुछ भी करते हैं, उससे फैंस को खुश कर देते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा विराट कोहली सोशल मीडिया पर भी बेहद सक्रिय रहते हैं। वह अपने साथ फैंस को जोड़े रखना जानते हैं। टीम इंडिया के कप्तान ने अपने फैंस को अनोखे अंदाज में अप्रैल फूल बनाया कि बाद में कोई हंसे बिना नहीं रह सका।
विज्ञापन
'रनमशीन' के नाम से लोकप्रिय विराट ने एक अप्रैल को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और फैंस को अप्रैल फूल बनाया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इस वीडियो को आप ध्यान से सुनें, इसमें सबके लिए एक विशेष संदेश है।'
विज्ञापन
Trending Videos
फैंस ने पकड़ लिया अपना सिर
विराट कोहली
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on
विराट के इस मैसेज को फैंस ने बड़े ध्यान से सुना। मगर अनोखा अंदाज यह था कि यह वीडियो म्यूट था। फैंस को पता चल गया कि कोहली ने उन्हें अप्रैल फूल बनाया है। उनके इस सेंस ऑफ ह्यूमर की हर किसी ने तारीफ की और बाद में अपने मूर्ख बनने का पता चलते ही सिर अपना पकड़ लिया।
दरअसल, इस वीडियो में विराट कुछ कहते तो नजर आ रहे हैं, लेकिन इससे ऑडियो गायब है। विराट कोहली अब क्रिकेट एक्शन में लौट आए हैं। आईपीएल के 11वें एडिशन में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व करेंगे।