{"_id":"641ae64816fd8afe44044ea3","slug":"virat-kohli-lungi-dance-in-chennai-in-3rd-odi-match-against-australia-2023-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli Dance: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान लुंगी डांस गाने पर नाचने लगे विराट, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli Dance: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान लुंगी डांस गाने पर नाचने लगे विराट, देखें वीडियो
Wed, 22 Mar 2023 05:34 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 22 Mar 2023 05:34 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली मैदान पर ही लुंगी डांस गाने पर नाचने लगे। विराट के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह इससे पहले भी कई बार मैदान पर डांस कर चुके हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली डांस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विराट कोहली अपने टीम इंडिया के साथियों के साथ मैदान पर मस्ती करने के लिए जाने जाते हैं और उनके डांस के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। बुधवार को चेन्नई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान एक बार फिर विराट कोहली डांस करते दिखाई दिए और उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस बार विराट कोहली ने शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के गाने लुंगी डांस पर अपने डांस का जलवा दिखाया। विराट के साथ रवींद्र जडेजा भी इस मस्ती में शामिल हो गए। इस दौरान पूरी टीम मस्ती के मूड में दिखाई दी।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने बुधवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव की अगुआई में भारत ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने स्टार्क, मार्श और ट्रेविस हेड की मदद से दूसरा वनडे मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी की थी। ऐसे में वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला निर्णायक है।
इस मैच में टॉस से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा "हम बैटिंग करने जा रहे हैं। सतह काफी सूखी लग रही है, यहां बहुत गर्मी है। कैमरून ग्रीन अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं, इसलिए टीम में बदलाव किए गए हैं। हम पहले फील्डिंग करना चाह रहे थे। यह एक महत्वपूर्ण मैच है और निर्णायक मैच हमेशा दिलचस्प होते हैं। इस स्थिति में रहना हमेशा अच्छा होता है। हमारे लिए वापसी करना और दबाव में कुछ अच्छी क्रिकेट खेलना एक चुनौती है। उम्मीद है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।"
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा "ऑस्ट्रेलिया एक अच्छी टीम है और आप हमेशा अपनी गहराई का परीक्षण कर सकते हैं। हम एक पुरानी से खेल रहे हैं। हम चार तेज गेंदबाजों के साथ खेलने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन यहां की परिस्थितियां स्पिनरों के अनुकूल हैं, इसलिए हम तीन स्पिनरों के साथ खेल रहे हैं।"
इस सीरीज का पहला मैच भारत ने पांच विकेट से और दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता।

King Kohli's great dance#INDvsAUS #ODI#ViratKohli #dance pic.twitter.com/zWqWaOsg2N
— Neeraj Yadav (@SaajanY28911637) March 22, 2023