{"_id":"5a5f6d234f1c1b60268b4fd8","slug":"virat-kohli-loses-his-cool-during-post-match-presser-after-second-test-defeat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार के बाद तिलमिलाए विराट कोहली, दक्षिण अफ्रीकी पत्रकार पर दागे तीखे सवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार के बाद तिलमिलाए विराट कोहली, दक्षिण अफ्रीकी पत्रकार पर दागे तीखे सवाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट हारने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में अपना आप खो बैठे। इस हार के साथ ही टीम इंडिया मौजूदा टेस्ट सीरीज 0-2 से गवां चुकी है। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार टेस्ट सीरीज गंवाई।
कोहली एक जुनूनी व्यक्ति हैं और ऐसे में तब आश्चर्य होता कि अगर मैच के बाद प्रेस कॉफ्रेंस में कोई धमाका न होता। कोहली ने अपनी चिर-परिचित अंदाज में दक्षिण अफ्रीका के एक पत्रकार को जवाब दिया, जिसने पूछा था कि हर टेस्ट में टीम इंडिया की अंतिम एकादश में बदलाव क्यों होता है?
देखिए वीडियो:
विज्ञापन
पत्रकार ने पूछा - आपने कहा कि टीम एकजुट होकर प्रदर्शन नहीं कर पाई, क्या ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि टीम चयन में बदलाव होगा? सभी टेस्ट में आप कप्तान रहे और लगभग सभी मुकाबलों में टीम बदली और मुझे लगता है कि आपको टेस्ट जीतने के लिए थोड़ी निरंतरता की जरुरत है क्योंकि आप इसमें पिछड़ रहे हैं। आप इसे दरकिनार क्यों कर रहे हैं, क्या आप टीम में बदलाव रखना जारी रखेंगे और अलग नतीजे की उम्मीद रखेंगे?
कोहली - आप (दक्षिण अफ्रीका) 30 में से कितने टेस्ट मैच जीत चुके हैं? आपने कितने मैच जीते। 21 जीत, दो हार और कितने ड्रॉ?
पत्रकार - भारत में कितने?
कोहली - मायने नहीं रखता जहां भी हो, हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं। मैं यहां आपके जवाब देने आया हूं न कि आपसे लड़ाई करने।
कोहली ने इसके बाद पत्रकार से कहा, 'आपके सवाल का जवाब दूं सर, दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत में कितनी बार जीत के करीब पहुंची। क्या आप गिन सकते हैं?
विराट कोहली ने 2014 में टीम इंडिया की टेस्ट कप्तानी संभाली। इसके बाद से उन्होंने लगभग हर टेस्ट में अंतिम एकादश में बदलाव किए हैं। दक्षिण अफ्रीका में अजिंक्य रहाणे को बाहर बैठाकर रोहित शर्मा को मौका देने पर भी विराट कोहली की आलोचना हुई।
कोहली ने शर्मा का समर्थन करते हुए कहा, 'रोहित का चयन उनके मौजूदा फॉर्म के आधार पर हुआ है।'