फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli joins Team India ahead of IND vs SA 1st test match, sweats out with Rohit Sharma in nets

Team India: टेस्ट मैच से पहले टीम के साथ जुड़े विराट कोहली, जमकर किया अभ्यास; रोहित शर्मा ने भी बहाया पसीना

Sun, 24 Dec 2023 07:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 24 Dec 2023 07:26 PM IST
सार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका लौट चुके हैं। रविवार के दिन उन्होंने अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया। रोहित शर्मा ने भी इस दौरान काफी मेहनतक की। सीरीज का पहला टेस्ट मंगलवार से खेला जाएगा।
 

विज्ञापन
Virat Kohli joins Team India ahead of IND vs SA 1st test match, sweats out with Rohit Sharma in nets
अभ्यास सत्र के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत मंगलवार (26 दिसंबर) को बॉक्सिंग डे टेस्ट से होगी। दो टेस्ट मैच की सीरीज से पहले भारतीय टीम पूरी तरह से तैयारी में जुट गई है। भारत के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टेस्ट टीम के साथ जुड़ चुके हैं। विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के बाद निजी कारणों से भारत लौटे थे, लेकिन टेस्ट सीरीज से पहले ही वह टीम के साथ जुड़ चुके हैं। 
विज्ञापन


विराट कोहली और रोहित शर्मा ने रविवार को अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया। ये दोनों खिलाड़ी वनडे और टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे। दोनों दिग्गजों ने इस दौरे के लिए सीमित ओवर क्रिकेट से ब्रेक मांगा था। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में टीम इंडिया यहां दो मैच की टेस्ट सीरीज में जीत हासिल कर अपना रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेगी। इस दौरे में भारत की युवा टीम ने अफ्रीकी जमीन पर अच्छा खेल दिखाया है। तीन मैच की टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर रही। वहीं, तीन वनडे की सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम की। अब भारत की कोशिश दो मैच की टेस्ट सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन करने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के लिए अच्छी बात यह है कि टेस्ट सीरीज में भारत के सभी अहम खिलाड़ी खेल रहे हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ऐसे सीनियर खिलाड़ी हैं, जो वनडे या टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे। इन खिलाड़ियों के आने से टीम इंडिया और मजबूत हुई है।


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अभिमन्यू ईश्वरन, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रीकर भरत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed