फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli, Jasprit Bumrah remain on top In ICC ODI rankings

आईसीसी वन-डे रैंकिंग्सः कोहली-बुमराह की बादशाहत बरकरार, टीम इंडिया दूसरे पायदान पर 

Sun, 17 Mar 2019 05:39 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 17 Mar 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli, Jasprit Bumrah remain on top In ICC ODI rankings
विराट-बुमराह

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रविवार को जारी आईसीसी वनडे रैंकिंग की बल्लेबाजों और गेंदबाजों की सूची में शीर्ष स्थान पर बरकरार है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई घरेलू सीरीज में 310 रन बनाने के बाद कोहली पहले स्थान पर काबिज रहे, जबकि वन-डे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने इस सीरीज में 202 रन के बूते रैंकिंग में दूसरा स्थान बरकरार रखा है। केदार जाधव के हरफनमौला खेल ने उन्हें पांच मैचों की सीरीज के बाद 11 स्थानों के साथ करियर के सर्वश्रेष्ठ 24वें स्थान पर पहुंच गए है। इस सीरीज को भारत ने 2-3 से गंवा दिया।
विज्ञापन


इस बीच, दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने शनिवार को केपटाउन में श्रीलंका के खिलाफ समाप्त हुई घरेलू सीरीज में टीम की 5-0 से जीत में बड़ी भूमिका निभाने के बाद बल्लेबाजों की रैंकिंग में चौथा स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाएं हाथ के 26 साल के इस बल्लेबाज ने सीरीज में 353 रन बनाए जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इस प्रदर्शन से उन्होंने रैंकिंग में चार स्थानों का सुधार किया और सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज भी रहे। न्यूजीलैंड के दिग्गज रोस टेलर तीसरे स्थान पर बने हुए है।

गेंदबाजों की रैंकिंग में बुमाराह 774 अंक के साथ शीर्ष पर है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट लेकर दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई और अफगानिस्तान के राशिद खान को तीसरे पायदान पर धकेल दिया है। दक्षिण अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने श्रीलंका के खिलाफ नौ विकेट चटकाने के बाद सात स्थानों का सुधार किया। वह रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए।







हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में राशिद खान शीर्ष पर बने हुए है। शीर्ष पांच में हांलाकि कोई भी भारतीय नहीं है। वन-डे टीम रैंकिंग में इंग्लैंड पहले और भारत दूसरे स्थान पर बरकरार है। न्यूजीलैंड मामूली अंतर से दक्षिण अफ्रीका को पछाड़ कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है जबकि ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान को धकेल कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका को एक अंक का फायदा हुआ है जबकि श्रीलंका को दो अंक का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed