फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli is not sure about day night test spoke with coach ravi shastri on this issue

विराट कोहली नहीं खेलना चाहते डे-नाइट टेस्ट, क्या सता रहा ऑस्ट्रेलिया टीम का डर

Mon, 02 Apr 2018 10:19 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Apr 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
virat kohli is not sure about day night test spoke with coach ravi shastri on this issue
विराट-शास्त्री

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनके साथियों का अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों के मुताबिक कोहली ने इस मसले पर कोच रवि शास्त्री से बातचीत की है और 7 अप्रैल को मुंबई में होने वाली आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी से पहले वह विनोद राय की अध्यक्षता वाली प्रशासकों की समिति (सीओए) से भी इस मामले पर विचार-विमर्श कर सकते हैं।

विज्ञापन


बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी समेत कई अधिकारियों ने डे-नाइट टेस्ट आयोजित कराने का मन बनाया है ताकि फैंस का इंटरेस्ट टेस्ट क्रिकेट में बढ़ा सकें। ऐसा लगता है कि टीम प्रबंधन की अपनी प्राथमिकताएं हैं, लेकिन खिलाड़ियों ने कूकाबूरा पिंक (गुलाबी) बॉल का परीक्षण नहीं किया है। राय ने भी पहले यह चिंता जताई थी कि डे-नाइट टेस्ट आयोजित कराने से पहले क्रिकेटर्स से सलाह ले लेना सही होगा।
विज्ञापन


सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि शास्त्री ने डे-नाइट टेस्ट खेलने पर अपनी सहमति लिखित तौर पर चौधरी को दी है, लेकिन यह समझना जरूरी है कि कोहली को भरोसा नहीं है कि लाइट्स के नीचे उन्हें कितने सेशन खेलने के लिए मिलेंगे। आमतौर पर डे-नाइट टेस्ट में एक से अधिक सेशन का खेल लाइट्स के नीचे होता है, लेकिन शास्त्री ने सलाह दी है कि लाइट्स के नीचे एक सत्र का खेल हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई टीम के डर से नहीं खेलना चाहते कोहली!

virat kohli is not sure about day night test spoke with coach ravi shastri on this issue
विराट कोहली

यह भी चिंता जताई रही है कि अगर टीम इंडिया अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट खेलने के लिए राजी हो जाती है तो साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया भी 'कोहली ब्रिगेड' के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट की मांग करेगी और वह एक से ज्यादा सेशन लाइट्स के नीचे खेलना पसंद करेगी। 

लाइट्स के नीचे एक से अधिक सेशन खेलने पर टीम इंडिया राजी नहीं है क्योंकि कोहली बिना अभ्यास के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट नहीं खेलना चाहते। एक सूत्र ने कहा, 'शुरुआत में कोहली को भी डे-नाइट टेस्ट के लंबे समय के प्रभाव का अंदाजा नहीं था। वह बिना पर्याप्त अभ्यास के इसे नहीं खेलना चाहते। मगर कोहली और शास्त्री अब इस समझौते पर पहुंचे हैं कि टीम इंडिया डे-नाइट टेस्ट के लिए कोई जल्दबाजी नहीं करेगी।'

बोर्ड और टीम प्रबंधन भी कोई परेशानी नहीं बढ़ाना चाहता और वह इस साल ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले डे-नाइट टेस्ट के बारे में अच्छे से सोचेगा। राय ने अपने ई-मेल में कहा कि डे-नाइट टेस्ट की मेजबानी का प्रस्ताव होल्ड पर रखा जा सकता है जब तक खिलाड़ियों के साथ विचार-विमर्श नहीं हो जाए। उन्होंने खिलाड़ियों के समय को भी ध्यान में रखना पसंद किया।

डे-नाइट टेस्ट की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं

virat kohli is not sure about day night test spoke with coach ravi shastri on this issue
डे नाइट टेस्ट - फोटो : sky sports

राय ने साथ ही यह भी लिखा भी हैदराबाद और राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट आयोजित कराने की बातचीत चल रही है, लेकिन इस बात की चिंता ज्यादा है कि दिन का खेल समाप्त होने के बाद स्टेडियम में तैनात की जाने वाली अतिरिक्त सुरक्षा का खर्चा कौन उठाएगा। 

सीओए का मानना है कि अगर डे-नाइट टेस्ट की मेजबानी करना हो तो मेट्रो शहर जैसे मुंबई, बैंगलोर, कोलकाता और दिल्ली में से किसी एक जगह इसे आयोजित किया जाए ताकि दर्शकों को अपने घर लौटने में कोई परेशानी नहीं हो। उन्हें पर्याप्त साधन मिल सके।

राय ने यह मामला बीसीसीआई अधिकारियों के सामने भी उठाया है कि वह मेहमान टीम से इस संबंध में बात कर कि वह डे-नाइट टेस्ट खेलने के लिए तैयार है या नहीं। उनका शरीर डे-नाइट टेस्ट के समय के हिसाब से तैयार रहेगा या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed