अनुष्का शर्मा को लेकर विराट कोहली ने किया बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बात में कोई संदेह नहीं कि टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली आज क्रिकेट इंडिया के बुलंदी पर है। मात्र 26 साल की उम्र में टीम की टेस्ट बागडोर संभालने वाले कोहली टीम इंडिया का भविष्य है। हालांकि गुस्सैल स्वभाव के चलते वह कई बार आलोचना का शिकार होते रहे है।
बांग्लादेश दौरे पर जाने से पहले क्रिकइंफो डॉट कॉम से बातचीत में कोहली ने अनुष्का को लेकर एक बात का खुलासा किया। बात पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे की है। जब अनुष्का अपने ब्वॉयफ्रेंड कोहली को चीयर करने ऑस्ट्रेलिया गई थी। उस वक्त टेस्ट सीरीज में शुरू के तीन मैचों में टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे लेकिन आखिरी और चौथे मैच में अचानक कोहली को कप्तान की बागडोर मिली।
क्योंकि धोनी ने अचानक टेस्ट से संन्यास लेने की घोषणा की। कोहली ने इंटरव्यू में बताया कि वह अचानक कप्तानी मिलने पर यकीन नहीं कर पा रहे थे। तीसरे टेस्ट के बाद जब कोहली को पता चला कि अगले मैच में उन्हें कप्तान बनाया गया है तो वह संभल नहीं पाए।
कोहली ने अनुष्का पर यह किया खुलासा
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने इंटरव्यू में बताया कि अनुष्का मेरा बहुत खयाल रखती है। टेस्ट के नए कप्तान की घोषणा के बाद वह अपने रुम में गए जहां अनुष्का पहले से ही मौजूद थी। अनुष्का को कप्तानी बात बताने के बाद वह भी काफी अचंभित थी और बेहद खुश भी।
कोहली ने आगे कहा, "कप्तानी की बात बताने के बाद हम दोनों काफी देर तक चुप रहे और अचानक अनुष्का ने मुझे गले लगा लिया। उसने मुझे संभाला।" बतौर कोहली उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का उनका बेहद ख्याल रखती है और अनुष्का की सबसे अच्छी बात यह है कि वह किसी भी बात के लिए मुझे फोर्स नहीं करती।
ऑस्ट्रेलियाई दौरे में अनुष्का के बारे में मीडिया में आई बातों पर कोहली ने कहा कि उस वक्त वह बेहद आहत थे क्योंकि उनकी वजह से लोग अनुष्का को निशाना बना रहे थे जो गलत है।
टीम इंडिया को नंबर वन बनाने का ख्वाब
कोहली ने आगे कहा कि उनका सपना है कि कम से कम पांच साल टीम इंडिया लगातार नंबर वन रहे। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कोहली कहते है कि उनमें गजब की एकता है जिसे हमे सीखने की जरुरत है। ऑस्ट्रेलियाई टीम हर परिस्थिति में खुद को ढ़ालने में सक्षम है।
बांग्लादेश दौरे के लिए तैयारियों को लेकर कोहली ने कहा कि टीम पूरी तरह से तैयार है और वहां अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करेगी। रवि शास्त्री के टीम इंडिया में जुड़े रहने पर हर्ष जताते हुए कोहली कहते है कि शास्त्री की मौजूदगी में टीम में मनोबल बढ़ता है। टीम उनके नेतृत्व में जरूर अच्छा प्रदर्शन करेगी।