2 गेंद में 3 'जीवनदान' के बाद कोहली के बल्ले ने खेली विराट पारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमीफाइनल मैच से पहले यह चर्चा हर ओर थी कि वर्ल्ड कप में करिश्माई प्रदर्शन कर रहे विराट कोहली कैरेबियाई आक्रमण के आगे जोरदार पारी खेलने में कामयाब होंगे या नाकाम।
कोहली का लाजवाब प्रदर्शन ही था जिसके दम पर टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई। न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद कोहली ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार पारी खेली फिर ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध जो पारी खेली वो तो किसी करिश्मे से कम नहीं थी।
यही नहीं वो इस साल लगातार रन बना रहे हैं। कोहली बिना रुके और थके रन बना रहे हैं ज्यों-ज्यों लेवल बढ़ता जा रहा है इस बल्लेबाज से उम्मीदें भी बढ़ती जा रही है। इस साल की बात करें तो उन्होंने सेमीफाइनल मैच से पहले 12 टी-20 मैच खेले जिसमें 11 बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला और उन्होंने 536 रन बनाए। साथ ही इन 11 मौकों पर 6 फिफ्टी लगाई और 2 बार 40 से ज्यादा का स्कोर किया। इस दौरान वह हर मैच में 20 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब भी रहे।
लेकिन भारतीय पारी के आठवें ओवर में रोहित शर्मा के पगबाधा आउट होने के बाद कोहली जब क्रीज पर आए तो उनका मिजाज उस तरह से नहीं दिख रहा था जिस तरह का पिछले मैचों में दिखता रहा है। इस बार तो उन्हें लगातार 2 गेंदों के अंदर 3 बार रन आउट होने से जीवनदान मिला। शुरुआत में मिले जीवनदान का फायदा उन्होंने उठाया और 47 गेंदों में नाबाद 89 रनों की पारी खेली। इस पारी में उनके बल्ले से 11 चौके के साथ-साथ एक छक्का भी निकला।
'जीवनदान' के बाद तो कोहली ने फिर किया कमाल
भारतीय पारी का आठवां ओवर सैमुअल बद्री डाल रहे थे और इस ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा उनकी फिरकी को समझ नहीं पाए और पगबाधा हो गए। उन्होंने 43 रन बनाए और 3 चौके और 3 छक्के भी लगाए।
उनके जाने के बाद इन फॉर्म बल्लेबाज विराट कोहली क्रीज पर आए और नौंवें ओवर में उन्हें 2 गेंदों के अंदर 3 बार शानदार जीवनदान मिला। तीसरी गेंद नो बॉल रही और इस पर कोहली कोई रन नहीं बना सके। गेंदबाज ने अगली गेंद स्लोअर डाली जिस पर उन्होंने हल्के हाथों से खेल दिया और रन लेने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन गेंद गेंदबाज ने पकड़ कर विकेट की ओर थ्रो कर दिया क्योंकि कोहली विकेट की पहुंच से आधी की दूरी पर थे। कोहली को एक जीवनदान मिला।
उधर, गेंद विकेट से पार जाते हुए विकेटकीपर की ओर गई चली गई जिसे उन्होंने फिर विकेट की ओर मारने की कोशिश की क्योंकि कोहली अभी भी क्रीज के अंदर नहीं पहुंचे थे और गेंद स्टंप पर लग जाती तो वह रन आउट हो जाते लेकिन भारतीय बल्लेबाज लकी रहे और उनका विकेट सुरक्षित रहा।
इसके बाद अगली गेंद को उन्होंने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में खेल दिया। फिर दोनों बल्लेबाज 2 रन के लिए दौड़ पड़े लेकिन वो क्रीज के अंदर पहुंचते क्षेत्ररक्षक ने थ्रो कर दिया और कोहली अपने क्रीज में पहुंचते गेंद विकेट के करीब होते हुए गुजर गई। वह लकी रहे कि गेंद ने विकेट को नहीं छुआ वरना वह रन आउट हो जाते। इस समय उनके खाते में सिर्फ 3 रन ही जुड़े थे।
लेकिन 3 जीवनदान पाने के बाद कोहली ने फिर अपनी पुरानी वाली पारी को आगे बढ़ाया और शानदार बल्लेबाजी की। कोहली ने दूसरे विकेट के लिए अजिंक्य रहाणे (40) के साथ 8.1 ओवर में 66 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी रहाणे के आउट होने के साथ ही टूटी।