फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Forgets to wear correct jersey in IND vs PAK ODI WC 2023 Match

IND vs PAK: मैच शुरू होते ही विराट को क्यों छोड़ना पड़ा मैदान, तिरंगे वाली जर्सी से जुड़ा है पूरा मामला

Sat, 14 Oct 2023 04:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 14 Oct 2023 04:11 PM IST
सार

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली गलत जर्सी पहनकर मैदान में आ गए थे। जल्द ही उन्हें यह बात पता चली और वह मैदान से बाहर चले गए। कुछ समय बाद विराट कोहली को विश्व कप की जर्सी में देखा गया।
 

विज्ञापन
Virat Kohli Forgets to wear correct jersey in IND vs PAK ODI WC 2023 Match
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप के महामुकाबले में विराट कोहली को मैच शुरु होते ही मैदान से बाहर जाना पड़ा। कोहली गलत जर्सी पहनकर मैदान में आ गए थे और राष्ट्रगान के समय उनकी जर्सी बाकी खिलाड़ियों से अलग थी। हालांकि, बाद में कोहली को अपनी गलती का अहसास हुआ और वह मैदान से बाहर चले गए। जब विराट लौटकर आए तो वह विश्व कप की सही जर्सी पहने थे।
विज्ञापन


क्या है मामला?
भारत-पाकिस्तान मैच शुरू होने से पहले नियम के अनुसार दोनों देशों के खिलाड़ी मैदान में खड़े हुए और दोनों टीमों का राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान देखा गया कि विराट कोहली की जर्सी टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों से अलग है। कोहली की जर्सी में कंधे के ऊपर सिर्फ तीन सफेद पट्टियां थीं। वहीं, अन्य खिलाड़ियों की जर्सी में कंधे के पास तिरंगी पट्टियां थीं। इनमें सफेद, हरा और केसरिया रंग शामिल है। सभी खिलाड़ियों की जर्सी में विश्व कप का लोगो भी था। यही वनडे विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम की आधिकारिक जर्सी है।
विज्ञापन


टॉस के कुछ समय बाद कोहली को पता चला कि वह गलत जर्सी पहनकर मैदान में आ गए हैं। ऐसे में विराट मैदान के बाहर गए और जब वह लौटकर आए तो उन्होंने सही जर्सी पहनी हुई थी, जिसमें तिरंगी पट्टियां और विश्व कप का लोगो भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Virat Kohli Forgets to wear correct jersey in IND vs PAK ODI WC 2023 Match
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
खेल शुरू होने से पहले विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के साथ मुलकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस दौरान भी कोहली गलत जर्सी पहने हुए थे।

इसके बाद विराट ने इस महामुकाबले का आनंद लिया। वह मजाक के मूड में भी दिखे। जब मोहम्मद रिजावन बल्लेबाजी के लिए आए और पहली गेंद का सामना करने के लिए वह काफी ज्यादा समय लगा रहे थे, तब विराट ने घड़ी की तरफ इशारा करके रिजवान के मजे ले लिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed