{"_id":"63ec7227bc69c24489061267","slug":"virat-kohli-fan-wished-to-watch-him-in-multan-during-psl-2023-opening-match-2023-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Fan In PSL: पाकिस्तान सुपर लीग में दिखी विराट की लोकप्रियता, खास पोस्टर लेकर स्टेडियम पहुंचा फैन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Fan In PSL: पाकिस्तान सुपर लीग में दिखी विराट की लोकप्रियता, खास पोस्टर लेकर स्टेडियम पहुंचा फैन
Wed, 15 Feb 2023 11:18 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:18 AM IST
सार
पाकिस्तान सुपर लीग के पहले मैच में मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी जैसे खिलाड़ी एक्शन में थे, लेकिन विराट का जलवा यहां भी देखने को मिला। उनका एक फैन मैदान में एक पोस्टर लेकर पहुंचा था, जिसमें कोहली को मुल्तान में खेलते देखने की इच्छा जाहिर की गई थी।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच की तैयारी कर रहे हैं। पहले टेस्ट में छोटे स्कोर पर आउट होने वाले विराट कोहली दूसरे मैच में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। इस बीच पाकिस्तान सुपर लीग में उनकी लोकप्रियता देखने को मिली है। पाकिस्तान सुपर लीग के पहले मैच में उनका एक फैन स्टेडियम में एक पोस्टर लेकर पहुंचा था, जिसमें लिखा था कि वह कोहली को मुल्तान में देखना चाहता है।
पीएसएल के पहले मैच में मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी जैसे खिलाड़ी मैदान में थे, लेकिन कोहली का जलवा यहां भी बरकरार था। विराट कोहली के चाहने वाले दुनियाभर में हैं और पाकिस्तान के में भी विराट के फैन बड़ी संख्या में हैं। इसका नजारा पाकिस्तान सुपर लीग में देखने को मिला। हालांकि, मुल्तान में कोहली के खेलने की संभावना बेहद कम है।

King Kohli craze beyond boundaries 😍❤️🔥 #ViratKohli𓃵 #Psl pic.twitter.com/d1KoUJm6Yp
— Virat-Vijay Fanatic ❁ (@ViratvijayFan) February 13, 2023
विज्ञापन
इस साल एशिया कप पाकिस्तान में होना था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के चलते इसे किसी ऐसे देश में कराया जा सकता है, जहां दोनों टीमों को खेलने में आपत्ति न हो। इसी वजह से इस टूर्नामेंट के यूएई में होने की संभावना सबसे ज्यादा है। बीसीसीआई सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने साफ किया है कि एशिया कप की मेजबानी को लेकर चर्चा होगी और इसे पाकिस्तान की बजाय किसी दूसरे देश में कराया जाएगा। ऐसे में कोहली को मुल्तान में देखने की उनके फैन की इच्छा पूरी होना मुश्किल है।
पाकिस्तान ने भी धमकी दी है कि अगर भारत एशिया कप पाकिस्तान आकर नहीं खेलेगा तो पाकिस्तान वनडे विश्व कप खेलने के लिए भारत नहीं आएगा। हालांकि, एसीसी की मीटिंग में इस मामले में अंतिम फैसला हो सकता है।
पीएसएल के जरिए शाहीन की वापसी
पाकिस्तान सुपर लीग के पहले मैच में शाहीन अफरीदी ने शानदार वापसी की। उन्होंने आसानी के साथ पूरे चार ओवर किए और 27 रन देकर विपक्षी टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान का विकेट भी अपने नाम किया। वह पिछले साल एशिया कप से चोटिल हैं। टी20 विश्व कप में उन्होंने वापसी की थी, लेकिन फाइनल मैच में फिर चोटिल हो गए थे। लंबे समय तक मैदान से बाहर रहने के बाद उन्होंने दमदार वापसी की है। उनकी टीम लाहौर कलंदर्स ने पहले मैच में मुल्तान सुल्तान को एक रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की।