फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10वीं बार शून्य पर आउट हुए कोहली, भारतीय सरजमीं पर तीसरी बार घटी ऐसी अनहोनी

Fri, 15 Nov 2019 11:09 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 15 Nov 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli faces silver duck vs Bangladesh in first innings of Indore test match
इस तरह आउट हुए विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

होलकर स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच 8-11 अक्तूबर 2016 को खेला गया। तीन साल पहले इंदौर में हुए इस एकमात्र टेस्ट मैच में विराट कोहली ने न्यूजीलैंड की बैंड बजा दी थी। भारतीय कप्तान के बल्ले से दोहरा शतक (211) निकला था। कुछ ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद फैंस समेत तमाम क्रिकेट पंडितों को बांग्लादेश के खिलाफ इसी मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच में थी, लेकिन शुक्रवार को खेल के दूसरे दिन विराट कोहली ने सभी को निराश कर दिया।

 

Virat Kohli faces silver duck vs Bangladesh in first innings of Indore test match
विराट कोहली के खिलाफ अपील - फोटो : ट्विटर

टेस्ट मैच के दूसरे दिन चेतेश्वर पुजारा के जल्दी आउट होने के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने पहुंचे भारतीय कप्तान अपनी दूसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। तेज गेंदबाज अबू जायेद की एक तेजी से अंदर आती गेंद विराट के पैड पर टकराई। बांग्लादेशी टीम की जोरदार अपील को अंपायर ने सिरे से नकार दिया। कैमरे में विकेटकीपर ने बंगाली में कहते सुने गए कि वह इंपैक्ट को लेकर श्योर नहीं हैं। कप्तान मोमिनुल कोहली के विकेट की अहमियत समझते थे, उन्होंने तुरंत डीआरएस लेने का फैसला ले लिया।

Virat Kohli faces silver duck vs Bangladesh in first innings of Indore test match
थर्ड अंपायर के फैसले का होता इंतजार - फोटो : ट्विटर

अब सभी नजरें स्टेडियम की बिग स्क्रीन पर थी, जहां रीप्ले में नजर आया कि लैंथ बॉल ऑफ स्टंप के काफी बाहर पिच हुई, लेकिन तेजी से अंदर आते हुए लेग स्टंप से जा टकरा रही है। विराट कोहली का पिछला पैर बचाव करने से चूक गया। थर्ड अंपायर ने बेहिचक मैदानी अंपायर का फैसला बदलते हुए भारतीय कप्तान कोहली के खिलाफ फैसला सुनाया। अपने पसंदीदा बल्लेबाज का खेल देखने आई जनता के चेहरे पर मायूसी और स्टेडियम में सन्नाटा साफ तौर पर देखा जा सकता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli faces silver duck vs Bangladesh in first innings of Indore test match
बिना खाता खोले लौटते विराट - फोटो : ट्विटर

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में यह 10वां मौका था, जब 31 वर्षीय बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। कोहली चार बार गोल्डन डक (पहली ही गेंद पर आउट) हुए। दो बार सिल्वर डक (दूसरी गेंद पर बिना खाता खोले आउट), एक बार चौथी गेंद पर तो एक बार 11वीं गेंद पर शून्य के कुलयोग पर आउट हो चुके हैं। आउट होने का तरीका भी अलग-अलग ही रहा। छह बार उनका कैच लपका गया। तीन बार वह पगबाधा आउट हुए तो एक बार गिल्लियां बिखरीं।

विज्ञापन
Virat Kohli faces silver duck vs Bangladesh in first innings of Indore test match
निराश विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

भारतीय सरजमीं पर विराट कोहली तीसरी बार शून्य पर आउट हुए। 2017 में सबसे पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुणे टेस्ट में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे, तब मिचेल स्टार्क ने उन्हें आउट किया था। फिर उसी साल कोलकाता टेस्ट में श्रीलंका के सुरंगा लकमल के खिलाफ भी उन्हें ऐसी ही मायूसी हाथ लगी थी। अब 2019 में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ भी विराट डक हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed