फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli face deafeats to rohit sharma' s team In IPL

टीम ही नहीं कप्तानों पर भी था दांव, बाजी लगी रोहित के हाथ

Thu, 21 Apr 2016 11:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Apr 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
virat kohli face deafeats to rohit sharma' s team In IPL
रोहित शर्मा, विराट कोहली

http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/krunal-pandya-2_57186f214b1bf.jpgआईपीएल के 14वें मुकाबले में जब आरसीबी और मुंबई की टीमें आमने-सामने हुईं तो टीमों के साथ-साथ दोनों टीमों के कप्तानों पर बड़ा दांव देखा जा रहा था। लेकिन बाजी अंततः मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के हाथ जब उनकी अगुवाई में विराट कोहली की टीम को 12 गेंद शेष रहते ही 6 विकेट से हरा दिया।

विज्ञापन

http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/hardik-pandya-and-kieron-pollard-11_57186e495569f.jpg
विज्ञापन


कोहली की कप्तानी में आरसीबी की यह लगातार हार है जबकि हार के बाद मुंबई की टीम को शानदार जीत मिली है।
http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/krunal-pandya-1_57186f4d2fd97.jpg
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की टेस्ट टीम के कप्तान कोहली (33) आईपीएल में आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं लेकिन मुंबई के खिलाफ मैच में उनके लिए बहुत कुछ अच्छा नहीं रहा। क्रिस गेल की अनुपस्थिति में लोकेश राहुल के साथ कोहली पारी की शुरुआत करने आए और 32 रनों की साझेदारी के बाद एबी डीविलियर्स (29) के साथ 59 रनों की साझेदारी की थी लेकिन टीम मध्य क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी से 170 रन ही बना पाई।
http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/pti4-20-2016-000258b-9800039_57186e9fd9970.jpg

मुंबई ने रोहित के शानदार 62 रनों की पारी के दम पर 2 ओवर शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत के साथ-साथ रोहित ने मैच में फिफ्टी भी लगाई जो आईपीएल करियर में उनकी 27वीं फिफ्टी पारी है। इस तरह से वह गौतम गंभीर के सर्वाधिक 28 फिफ्टी के बेहद करीब आ गए हैं। गंभीर ने पिछले दिनों लगातार 2 फिफ्टी ठोंककर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

रोहित ने अंबाती रायडू (31) के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की जो आईपीएल के इस सत्र में उसकी ओर से यह सबसे बड़ी साझेदारी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed