फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli eleventh rank in test ranking

विराट ने लगाई नौ स्थान की छलांग

Tue, 24 Dec 2013 12:17 PM IST
दुबई
दुबई Updated Tue, 24 Dec 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
virat kohli eleventh rank in test ranking

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के दम पर ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नौ स्थान की जबरदस्त छलांग लगाई है। इस तरह विराट अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 11वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


विराट ने मैच की पहली पारी में 119 और दूसरी पारी में 96 रन बनाए थे और उनके 748 रेटिंग अंक हैं। भारत के ही चेतेश्वर पुजारा अपने सातवें स्थान पर बरकरार हैं लेकिन भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जोहानिसबर्ग टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद दो स्थान गिरकर 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ओपनर शिखर धवन 17 स्थान फिसलकर 91वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


ओपनर मुरली विजय भी एक स्थान फिसलकर 44वें स्थान पर आ गए हैं जबकि रोहित शर्मा खराब प्रदर्शन के बावजूद आठ स्थान के सुधार के साथ संयुक्त 46वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स पहले और उनके हमवतन हाशिम अमला दूसरे स्थान पर बने हुए हैं जबकि जैक्स कैलिस दो स्थान फिसलकर 15वें स्थान पर आ गए हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रोस टेलर दो स्थान की छलांग के साथ चौथे स्थान पर आ गए हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के वेर्नोन फिलेंडर जोहानिसबर्ग टेस्ट में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर हमवतन डेल स्टेन को पछाड़कर कैरियर में पहली बार नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। भारतीय स्पिनर आर अश्विन दो स्थान गिरकर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।


तेज गेंदबाज जहीर खान अपने 22वें स्थान पर बरकरार हैं। वहीं, इशांत शर्मा पांच स्थान के सुधार के 25वें जबकि मोहम्मद शमी चार पायदान चढ़कर अब 42वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इन दोनों गेंदबाजों ने जोहानिसबर्ग टेस्ट में कुल पांच-पांच विकेट लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed