{"_id":"f05434e2-58e4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"virat-kohli-die-hard-fan-praises-him-before-committing-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली की फैन ने की खुदकुशी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली की फैन ने की खुदकुशी
भोपाल/एजेंसी
Updated Mon, 07 Jan 2013 09:41 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया के युवा स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की एक फैन ने खुदकुशी कर ली है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली एक इंजीनियरिंग छात्रा ने बीमारी से परेशान होकर फांसी के फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। लड़की के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा था कि वह विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक भोपाल के अवधपुरी थाना क्षेत्र के लवकुश नगर में रहने वाली इंजीनियरिंग छात्रा 18 वर्षीय आरती सोनी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसने पिता से पत्र में कहा कि विराट मिले तो कहना कि वह एक अच्छी लड़की थी।
विज्ञापन
मृतक छात्रा काफी समय से बीमार थी और बीमारी से परेशान होकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का कदम उठाया है। मूल रूप से बीना के रहने वाले अमर कुमार सोनी की पुत्री आरती अपनी मां के साथ लवकुश नगर में किराए का मकान लेकर रहती थी। उसके पिता कानपुर में पंजाब नेशनल बैंक मे पदस्थ रहे।
विज्ञापन