फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli deals worth Rs 17cr with 2 companies

कोहली की गुगली पर तेंदुलकर और धोनी बोल्ड

Fri, 27 Sep 2013 01:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 Sep 2013 01:01 PM IST
विज्ञापन
virat kohli deals worth Rs 17cr with 2 companies

टीम इंडिया की बल्लेबाजी की नई रीढ़ बने विराट कोहली ने अब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर को एक नए मामले में भी पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन


युवा बल्लेबाज कोहली तेजी से उद्योग जगत के चहेते बनते जा रहे हैं। कोहली आज युवाओं में बेहद लोकप्रिय हैं और कई कंपिनयां उनकी लोकप्रियता का फायदा उठाने में जुट गई हैं।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट टीम के भविष्य के कप्तान कहे जा रहे विराट कोहली के साथ खेल का सामान बनाने वाली जर्मनी की दिग्गज कंपनी एडिडास ने 10 करोड़ रुपए का वार्षिक करार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस भारतीय सितारे के साथ एडिडास ने तीन साल का करार 30 करोड़ रुपए में किया है।

हाल ही में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के ब्रैंड एंबेस्डर बने विराट कोहली ने इससे पहले 6.5 करोड़ रुपए में एक टायर बनाने वाली कंपनी के साथ अनुबंध किया था। कोहली से पहले इस टायर कंपनी का तेंदुलकर और स्टीव वॉ के साथ है।


दो बड़े करार (लगभग 17 करोड़ रुपए) के साथ कोहली अब टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर से वार्षिक करार के मामले में आगे निकल गए हैं।

कोहली के पास 13 ब्रैंड्स
25 के होने जा रहे कोहली ने पिछले साल लगभग 40 करोड़ रुपए का करार किया था। लेकिन दो नए करार के साथ उनकी कमाई और बढ़ जाएगी।

अभी उनके पास पेप्सी, टोयोटा और सिंथॉल डीओड्रेंट समेत 13 ब्रैंड्स के साथ अनुबंध है।

कोहली और नाइकी के बीच 2008 में पांच साल करार था। लेकिन करार को लेकर कुछ अनबन होने पर यह अमेरिकी कंपनी कोर्ट चली गई। हालांकि कर्नाटक हाई कोर्ट ने कोहली के पक्ष में फैसला सुनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed