{"_id":"6aff960bbe1caebe1e0c30fb","slug":"ravi-shastri-questions-gautam-gambhir-and-shubman-gill-over-mohammed-siraj-s-omission-2026-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत vs न्यूजीलैंड: सिराज को बाहर रखने पर भड़के रवि शास्त्री, गंभीर-गिल के फैसले पर उठाया बड़ा सवाल; क्या कहा?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
भारत vs न्यूजीलैंड: सिराज को बाहर रखने पर भड़के रवि शास्त्री, गंभीर-गिल के फैसले पर उठाया बड़ा सवाल; क्या कहा?
Fri, 20 Nov 2026 06:06 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 20 Nov 2026 06:06 AM IST
सार
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की शुरुआती सफलता के बावजूद एक फैसले ने दिग्गजों को हैरान कर दिया। पूर्व भारतीय कोच ने सोशल मीडिया पर कप्तान और कोच के चयन पर सवाल उठाते हुए ऐसी कौन सी बात कही, जिसने सिराज को लेकर बहस छेड़ दी?
विज्ञापन
रवि शास्त्री और गंभीर-गिल
- फोटो : BCCI/ANI
विस्तार
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने का फैसला चर्चा का विषय बना हुआ है। भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इस फैसले पर हैरानी जताते हुए कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर की टीम प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। शास्त्री ने पूछा कि जब टीम को तेज गति, कौशल और गेंद को स्विंग कराने वाले गेंदबाजों की जरूरत थी, तो सिराज को मौका क्यों नहीं दिया गया?
विज्ञापन
Trending Videos
मोहम्मद सिराज
- फोटो : ANI
रवि शास्त्री ने सिराज को बाहर रखने पर उठाए सवाल
रवि शास्त्री ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'उम्मीद है कि भारत मजबूती से वापसी करेगा। लेकिन अगर तेज गति, कौशल और सीम मूवमेंट को चयन का आधार बनाया गया था और 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करना मुश्किल था, तो एक सवाल जरूर पूछा जाना चाहिए। मोहम्मद सिराज कहां थे? अनुभव, आक्रामकता और गेंद से कुछ कर दिखाने की क्षमता भी मायने रखती है। निश्चित तौर पर इन खूबियों की अहमियत होनी चाहिए।'

Hope India bounce back strongly. But if pace, skill and seam movement were the criteria, and 140 clicks was hard to come by, one has to ask the question. Where was MOHD SIRAJ? Experience, aggression and the ability to make things happen with the ball. Surely that counts for something!
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) November 19, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर और शुभमन गिल
- फोटो : IANS
पहले दिन भारत ने गंवाई शुरुआती बढ़त
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जसप्रीत बुमराह ने कप्तान टॉम लाथम को खाता खोले बिना पवेलियन भेजकर शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद अंशुल कंबोज ने डेवोन कॉनवे (4) को आउट किया। आकाश दीप और बुमराह ने भी विकेट लेकर न्यूजीलैंड का स्कोर 70 रन पर पांच विकेट कर दिया।
हालांकि, इसके बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों को कोई और सफलता हासिल नहीं करने दी। निकोल्स ने 188 गेंदों पर अपना 12वां टेस्ट शतक पूरा किया, जबकि फिलिप्स 94 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 173 रन की अटूट साझेदारी हुई। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 243 रन बना लिए थे।

भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
WTC चक्र में भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं सिराज
सिराज को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिलने पर इसलिए भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि वह मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में 43 विकेट के साथ भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं। भारत ने इस मुकाबले में चार तेज गेंदबाजों को मौका दिया, लेकिन सिराज को बाहर रखा। शुरुआती सफलता के बाद भारतीय गेंदबाज निकोल्स और फिलिप्स की साझेदारी तोड़ने में नाकाम रहे।