NZ 1st Inning
368/9 (120.3 ov)
Jacob Duffy 4(9)*
Henry Nicholls 175 (335)
Day 2 - Session 2, IND elected to bowl
{"_id":"6affa80ec5b041878f0f2f8a","slug":"michael-clarke-demands-full-truth-in-sandpapergate-row-after-cameron-bancroft-s-claims-on-pat-cummins-2026-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सैंडपेपर स्कैंडल: बॉल टैम्परिंग विवाद में कूदे क्लार्क; क्या कहा? बैनक्रॉफ्ट के दावे से कमिंस पर फिर उठे सवाल","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
सैंडपेपर स्कैंडल: बॉल टैम्परिंग विवाद में कूदे क्लार्क; क्या कहा? बैनक्रॉफ्ट के दावे से कमिंस पर फिर उठे सवाल
Fri, 20 Nov 2026 07:23 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 20 Nov 2026 07:23 AM IST
सार
2018 के केपटाउन टेस्ट का विवाद एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में हलचल मचा रहा है। नए दावों के बाद पूर्व कप्तान ने ऐसा क्या कहा, जिससे मौजूदा कप्तान और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पुराने रुख पर फिर बहस शुरू हो गई है?
विज्ञापन
क्लार्क का आया बयान
- फोटो : Twitter
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के 2018 के चर्चित बॉल टेंपरिंग विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। कैमरून बैनक्रॉफ्ट के नए दावों के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने इस मामले में पूरा सच सामने लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस विवाद में सच के अलग-अलग रूप नहीं हो सकते और प्रशंसकों को यह जानने का हक है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में आखिर हुआ क्या था। बैनक्रॉफ्ट के दावों ने मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस की भूमिका पर भी नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
गेंद से छेड़छाड़ करते बैनक्रॉफ्ट
- फोटो : Twitter
बैनक्रॉफ्ट के दावे से फिर चर्चा में आया विवाद
कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने बुधवार को द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन में लिखे अपने कॉलम में दावा किया कि 2018 के केपटाउन टेस्ट में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को गेंद पर सैंडपेपर इस्तेमाल किए जाने की जानकारी थी। उनके मुताबिक, इस बात की जानकारी पैट कमिंस को भी थी। हालांकि, कमिंस लगातार यह कहते रहे हैं कि उन्हें इस बात का पता नहीं था कि बैनक्रॉफ्ट गेंद पर सैंडपेपर का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह विवाद उस समय सामने आया था, जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में बैनक्रॉफ्ट को गेंद से छेड़छाड़ करते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जांच की थी और स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर तथा बैनक्रॉफ्ट पर लंबे प्रतिबंध लगाए थे।

स्मिथ, वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट
- फोटो : Twitter
'सच के दो रूप नहीं हो सकते'
माइकल क्लार्क ने अपने पॉडकास्ट बियॉन्ड 23 में इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विवाद को खत्म करने के लिए पूरा सच सामने आना जरूरी है। उन्होंने कहा, 'सच एक ही होता है। मैं इस बात को बिल्कुल बकवास मानता हूं कि सच के दो पहलू हो सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि इस कहानी के दो अलग-अलग रूप हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'अगर इस मामले को सही तरीके से नहीं सुलझाया गया तो यह चर्चा जारी रहेगी। मैं अभी किसी का पक्ष नहीं ले रहा हूं। मैं सिर्फ यह कह रहा हूं कि यहां दो तरह के सच या मिला-जुला सच नहीं हो सकता।'
क्लार्क ने यह भी कहा कि अब चर्चा सिर्फ उस अपराध की नहीं है, बल्कि उसके बाद खिलाड़ियों के व्यवहार और कथित झूठ की भी है। उन्होंने कहा, 'हम अब उस अपराध की वजह से यहां नहीं बैठे हैं। हम उस घटना के बाद के व्यवहार और झूठ की वजह से यहां हैं। मैं सच जानना चाहता हूं और प्रशंसक भी सच जानना चाहते हैं।'

वॉर्नर और कमिंस
- फोटो : ANI
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रस्तावित मंच पर भी उठाए सवाल
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई टीम के खिलाड़ियों और उनके करीबी लोगों को एक मंच पर लाने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य सभी संबंधित लोगों को उस विवाद पर अपना पक्ष रखने का मौका देना है। हालांकि, सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा था कि बोर्ड 'परफेक्ट ट्रुथ' यानी पूरी तरह सटीक सच की तलाश नहीं कर रहा है। उनका मानना था कि इस मामले में अलग-अलग लोगों के बयान एक-दूसरे से अलग हो सकते हैं। क्लार्क ने इस सोच से असहमति जताई। उन्होंने कहा कि बैनक्रॉफ्ट के कॉलम ने प्रस्तावित मंच के आयोजन से पहले ही उसकी प्रासंगिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्लार्क के मुताबिक, प्रशंसक पूरा सच जानना चाहते हैं, ताकि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इस विवाद से आगे बढ़ सके।

वॉर्नर, स्मिथ, ख्वाजा और बैनक्रॉफ्ट
- फोटो : Twitter
ख्वाजा की किताब से भी फिर गरमाया मामला
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपनी आत्मकथा में इस विवाद को फिर चर्चा में ला दिया था। उन्होंने भी दावा किया था कि टीम के सभी खिलाड़ियों को सैंडपेपर के इस्तेमाल की जानकारी थी। एबीसी के कार्यक्रम '7.30' में बातचीत के दौरान ख्वाजा ने 'मेरा सच' और 'मैंने घटनाओं का अपना पक्ष बताने की पूरी कोशिश की है' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। उनके दोस्त और पूर्व उपकप्तान डेविड वॉर्नर ने भी उनके दावों का समर्थन किया है।
दूसरी ओर, कमिंस ने पिछले शुक्रवार को 68 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना पक्ष दोहराया था। उन्होंने कहा था कि बैनक्रॉफ्ट के पकड़े जाने तक उन्हें गेंद से छेड़छाड़ की जानकारी नहीं थी। गुरुवार को भी यह मामला चर्चा में रहा, जब मीडिया उनके घर के बाहर पहुंचा। इसके बाद कमिंस सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में न्यू साउथ वेल्स की टीम के साथ अभ्यास करने पहुंचे। फिलहाल 2018 की उस टीम के कई मौजूदा टेस्ट खिलाड़ियों की ओर से आने वाले दिनों में इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कुछ कहने की उम्मीद कम है।