Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Yuzvendra Chahal Becomes First Indian Bowler to Take 400 Wickets in T20 Cricket

युजवेंद्र चहल ने बनाया रिकॉर्ड: ऐसा करने वाले भारत के पहले गेंदबाज, बुमराह-भुवनेश्वर को किस मामले में पछाड़ा?

Fri, 20 Nov 2026 09:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 20 Nov 2026 09:26 AM IST
सार

युजवेंद्र चहल ने टी20 क्रिकेट में ऐसा इतिहास रच दिया है, जो अब तक कोई भारतीय गेंदबाज नहीं कर सका था। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा की ओर से खेलते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। इस मामले में उन्होंने भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Yuzvendra Chahal Becomes First Indian Bowler to Take 400 Wickets in T20 Cricket
युजवेंद्र चहल - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह टी20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। 36 वर्षीय चहल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा की ओर से खेलते हुए तमिलनाडु के खिलाफ यह ऐतिहासिक कारनामा किया। उन्होंने इंदौर में बुधवार को खेले गए मुकाबले में चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए। चहल ने अमित सात्विक को 38 रन के निजी स्कोर पर आउट कर अपने टी20 करियर के 400 विकेट पूरे किए। इसके बाद उन्होंने साई किशोर और एम. सिद्धार्थ को भी पवेलियन भेजा।

विज्ञापन
Trending Videos

Yuzvendra Chahal Becomes First Indian Bowler to Take 400 Wickets in T20 Cricket
युजवेंद्र चहल - फोटो : PTI

टी20 में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने चहल
चहल सफेद गेंद के क्रिकेट में भारत के सबसे सफल स्पिनरों में शामिल रहे हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के साथ भारतीय गेंदबाजों की टी20 विकेटों की सूची में भी शीर्ष स्थान मजबूत कर लिया है। उनके नाम अब 346 मैचों में 402 विकेट हैं। इस सूची में भुवनेश्वर कुमार 366 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जसप्रीत बुमराह ने 288 मैचों में 354 विकेट लिए हैं। पीयूष चावला और रविचंद्रन अश्विन भी शीर्ष पांच में शामिल हैं।

टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

गेंदबाज मैच विकेट
युजवेंद्र चहल 346 402
भुवनेश्वर कुमार 340 366
जसप्रीत बुमराह 288 354
पीयूष चावला 307 329
रविचंद्रन अश्विन 343 323
विज्ञापन
विज्ञापन

Yuzvendra Chahal Becomes First Indian Bowler to Take 400 Wickets in T20 Cricket
युजवेंद्र चहल - फोटो : ANI
टी20 अंतरराष्ट्रीय में अर्शदीप सिंह हैं शीर्ष पर
टी20 क्रिकेट में चहल के इस रिकॉर्ड के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में अर्शदीप सिंह पहले स्थान पर हैं। उनके नाम 151 विकेट हैं। जसप्रीत बुमराह 126 विकेट के साथ दूसरे और अक्षर पटेल 116 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
गेंदबाज विकेट
अर्शदीप सिंह 151
जसप्रीत बुमराह 126
अक्षर पटेल 116
हार्दिक पांड्या 114
कुलदीप यादव 98
विज्ञापन

Yuzvendra Chahal Becomes First Indian Bowler to Take 400 Wickets in T20 Cricket
युजवेंद्र चहल - फोटो : IPL
हरियाणा ने तमिलनाडु को सात विकेट से हराया
हरियाणा ने इस मुकाबले में तमिलनाडु को सात विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु की टीम 19.5 ओवर में 124 रन पर ऑलआउट हो गई। अमित सात्विक ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। उन्होंने 17 गेंदों की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए।

हरियाणा की ओर से निशांत सिंधु ने गेंदबाजी में तीन विकेट लिए। उन्होंने 22 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी में भी कमाल करते हुए 37 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान अंकित राजेश कुमार ने 39 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 43 रन बनाए। हरियाणा ने 15.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने सात विकेट से मुकाबला अपने नाम किया और उसके 23 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की। निशांत सिंधु को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Yuzvendra Chahal Becomes First Indian Bowler to Take 400 Wickets in T20 Cricket
यश ढुल - फोटो : PTI
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बुधवार को अन्य मुकाबलों के नतीजे
बुधवार को खेले गए अन्य मुकाबलों में मुंबई ने गोवा को 18 रन से हराकर अपना जीत का सिलसिला जारी रखा। बंगाल ने मौजूदा चैंपियन झारखंड को शिकस्त दी। बिहार ने यश ढुल के 125 रन की पारी के बावजूद दिल्ली के खिलाफ बड़ा लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। एक अन्य मुकाबले में सौराष्ट्र ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर को 43 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र ने 20 ओवर में छह विकेट पर 214 रन बनाए। सम्मर गज्जर ने 49 रन की पारी खेली, जबकि विश्वराज जडेजा ने 45 और हार्विक देसाई ने 40 रन का योगदान दिया।

जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 171 रन ही बना सकी। अब्दुल समद ने 44 गेंदों में 74 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। ग्रुप ए में राजस्थान शीर्ष पर है। वहीं, ग्रुप बी और सी में सौराष्ट्र और मध्य प्रदेश पहले स्थान पर हैं। ग्रुप डी में मुंबई की टीम शीर्ष पर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed