{"_id":"9572acbc58092c914edd99416270dc00","slug":"virat-kohli-de-viliars-odi-ranking-icc","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहली और डिविलियर्स के बीच रैंकिंग को लेकर जंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली और डिविलियर्स के बीच रैंकिंग को लेकर जंग
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 19 Nov 2013 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के विराट कोहली आईसीसी बल्लेबाजों की सूची में नंबर वन पर कायम हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डीविलियर्स हैं। लेकिन आगामी सीरीज में दोनों के बीच नंबर वन को लेकर रोचक जंग दिखेगी क्योंकि विराट रैंकिंग में डीविलियर्स से सिर्फ आठ रेटिंग अंक ही आगे हैं।
विज्ञापन
भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोच्चि में 21 नवंबर से तीन मैचों की सीरीज खेलनी है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका 24 नवंबर से तीन मैचों की घरेलू सीरीज में पाकिस्तान से भिड़ेगा। भारत की सीरीज 27 नवंबर को खत्म होगी जबकि इसके तीन बाद दक्षिण अफ्रीका में सीरीज पूरी होनी है।
विज्ञापन
कोहली नवंबर 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज की समाप्ति पर हाशिम अमला को पछाड़कर पहली बार अपने कैरियर में नंबर वन बल्लेबाज बने थे। तब से वह इस पोजीशन पर कायम हैं। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी छठवें पोजीशन पर कायम हैं। दूसरी ओर शिखर धवन (11वें पोजीशन), रोहित शर्मा (15वें) और सुरेश रैना 17वें पोजीशन पर हैं। गेंदबाजों में भारत के रविंद्र जडेजा तीसरे पायदान पर हैं जबकि रविचंद्रन अश्विन और भुवनेश्वर कुमार क्रमश: 17वें और 18वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन