फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli childhood Mentor Rajkumar Sharma became the coach of Delhi Ranji team

विराट को बचपन में क्रिकेट के गुर सिखाने वाले राजकुमार बने दिल्ली रणजी टीम के कोच

Sun, 20 Dec 2020 08:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 20 Dec 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli childhood Mentor Rajkumar Sharma became the coach of Delhi Ranji team
विराट कोहली-राजकुमार शर्मा - फोटो : social Media

भारतीय क्रिकेट को विराट कोहली के रूप में एक चमकता सितारा देने वाले गुरु राजकुमार शर्मा को रविवार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। कोहली के बचपन के मेंटोर शर्मा को आगामी 2020-21 घरेलू सत्र के लिए दिल्ली रणजी ट्राफी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


दिल्ली के पूर्व प्रथम श्रेणी खिलाड़ी शर्मा (55 वर्ष) पिछले सत्र में टीम के गेंदबाजी कोच थे जब केपी भास्कर टीम के मुख्य कोच थे। द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजे जा चुके शर्मा आईसीसी एसोसिएट टीम माल्टा के भी कोच हैं। वह दिल्ली को सीके नायुडू ट्राफी (अंडर-23) खिताब भी दिला चुके हैं।
विज्ञापन


शर्मा के अलावा पूर्व भारतीय बल्लेबाज गुरशरण सिंह को सहायक कोच नियुक्त किया गया। जबकि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने पूर्व सलामी बल्लेबाज आशु दानी को चयन समिति का चेयरपर्सन नियुक्त किया। मोहन चतुर्वेदी और चेतन्य नंदा चयन पैनल के अन्य सदस्य हैं। क्रिकेट सलाहकार समिति के चेयरपर्सन या उनके द्वारा नामांकित किया गया व्यक्ति चयन समिति का पर्यवेक्षक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed