फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat kohli breaks the odi runs record of sachin tendulkar as a captain

दूसरे वन-डे में कोहली ने तोड़ा सचिन का यह रिकॉर्ड, पर रह गए धोनी से पीछे

Mon, 05 Feb 2018 08:15 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 08:15 AM IST
विज्ञापन
Virat kohli breaks the odi runs record of sachin tendulkar as a captain
विराट कोहली

टीम इंडिया ने सेंचुरियन में खेले गए 6 वन-डे मैचों की सीरीज के दूसरे वन-डे में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से करारी मात दी। टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 32.2 ओवर में 118 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 20.3 ओवर में  119 रन बनाकर ही मैच जीत लिया।

विज्ञापन


इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने 50 गेंदों में 4 चौकों और एक छक्कों की मदद से नाबाद 46 रन की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने एक बेहतरीन रिकॉर्ड बनाया। बतौर भारतीय कप्तान विराट ने वन-डे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। बतौर कप्तान कोहली ने 2468 रन अपने नाम किए हैं। हालांकि, बतौर टीम इंडिया के कप्तान वन-डे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड महेन्द्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है। धोनी ने 6633 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन


वहीं, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 5239 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में कोहली पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। तेंदुलकर ने वन-डे मैचों में बतौर कप्तान 2454 रन बनाए हैं। वहीं, सचिन के बाद कपिल देव का नाम  है, जिन्होंने 1564 रन बनाए हैं। कोहली से पहले राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली (5,082 रन) का नाम आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि हाल ही में कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में शतक लगाकर एक शानदार रिकॉर्ड तोड़ा था। दरअसल, उन्होंने बतौर कप्तान वन-डे मैचों में अब तक कुल 11 शतक लगाए हैं। वन-डे में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम था। गांगुली ने 146 मैचों में 11 शतक लगाए हैं। वहीं, कोहली ने 44 मैचों में ही यह आंकड़ा छूकर उनकी बराबरी कर ली। इनके बाद तीसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं। तेंदुलकर ने बतौर वन-डे कप्तान 6 शतक जड़े हैं, जबकि धोनी ने भी इतने ही शतक लगाये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed