भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविवार को विश्व कप के 38वें मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 50 रन बनाते ही इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
जी हां, भारतीय पारी के दौरान 19.6 ओवर में विराट ने दो रन के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 59 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। यह उनके वन-डे करियर का 54वां अर्धशतक है।
3 of 7
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
मौजूदा वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने लगातार पांच अर्धशतक ठोके हैं। इसके साथ ही वह विश्व कप में लगातार 50 या 50 से ज्यादा का स्कोर करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले साल 2015 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने ऐसा कमाल किया था।
4 of 7
रोहित शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : file photo
भारत के लिए वन-डे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के मामले में विराट और रोहित की जोड़ी दूसरे नंबर है। इन दोनों बल्लेबाजों ने 17 बार शतकीय साझेदारी की है। पहले नंबर पर 26 शतकीय साझेदारी के साथ सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी है। वहीं, धवन और रोहित की सलामी जोड़ी ने 16 बार शतकीय साझेदारी की है और वे तीसरे पायदान पर है।
5 of 7
विराट कोहली
- फोटो : file photo
विराट कोहली भारत के लिए वन-डे में 50 से ज्यादा का स्कोर करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 95 बार ऐसा कमाल किया है। इस मामले में सचिन तेंदुलकर (145) पहले नंबर पर हैं। वहीं, राहुल द्रविंड़ (94) तीसरे नंबर पर हैं।