फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli becomes latest owner of Audi’s Rs 2.97-cr R8 LMX

कोहली ने खरीदी 3 करोड़ की कार, सिर्फ 4 भारतीयों को मिलेगी ये कार

Thu, 21 May 2015 07:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 21 May 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli becomes latest owner of Audi’s Rs 2.97-cr R8 LMX

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली भी 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी की राह पर चल निकले हैं।

विज्ञापन


कोहली पहले धोनी की तरह टीम इंडिया के मैच जीताऊ बल्लेबाज बने फिर उन्होंने टेस्ट टीम की कमान हासिल कर ली। और अब वह शौक के मामले में भी अपने कप्तान की राह पर चलते दिख रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट के इन दोनों बड़े सितारों ने मैदान पर अपने शानदार खेल की वजह से पहचान बनाई है, वहीं मैदान के बाहर उनकी हर हाव-भाव पर उनके प्रशंसकों की नजर रहती है। मैदान से बाहर दोनों ही गाड़ियों के शौकीन माने जाते हैं। कोहली ने ऑडी कंपनी की एक और कार खरीदी है।
विज्ञापन


यूं तो दाएं हाथ के बेजोड़ बल्लेबाज कोहली के पास पहले से ही दो ऑडी कार the R8 और the Q7 है, और अब उनके कार के बेड़े में इसी जर्मन कार कंपनी की एक और महंगी गाड़ी शामिल हो गई है। उनकी नई कार का नाम है ऑडी R8 LMX। ऑडी की ओर से बनाई गई इस सीरीज की यह बेहद सीमित गाड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही खिलाड़ी इस समय आईपीएल में व्यस्त हैं। धोनी के पास चेन्नई सुपर किंग्स की कमान है तो विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की कप्तानी कर रहे हैं।

सिर्फ 4 भारतीय ही खरीद सकेंगे ऑडी की यह कार

Virat Kohli becomes latest owner of Audi’s Rs 2.97-cr R8 LMX

ऑडी इंडिया के हेड जोई किंग ने भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली को स्पोर्ट्स कार की चाभी सौंपी।

the R8 LMX मॉडल ऑडी की ओर से बनाई गई सभी कारों में सबसे मजबूत कार है और सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस सीरीज की सिर्फ 99 कार ही बाजार में उपलब्‍ध हैं। और इसमें से सिर्फ 4 कार ही भारत के लिए उपलब्‍ध है जिसमें एक कोहली के नाम हो गई है।

इस कार का कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दिल्ली और मुंबई में इस कार की कीमत रखी गई है 2 करोड़ 97 लाख रुपये।

हालांकि इस सीरीज की चाभी हासिल करने वाले कोहली पहले भारतीय न‌हीं हैं। इससे पहले एक अन्य को इस कार की चाभी मिल गई है।

इस साल जनवरी में ऑडी ने the R8 LMX सीरीज की सीमित संस्करण लॉंच किया था, यह भारतीय सड़कों पर चलने वाली सबसे तेज और ताकतवर कार है।

कोहली के इस कार के मालिक बनने पर जोई किंग ने कहा, "ऑडी हमेशा से उन सफल युवाओं के लिए ब्रॉंड रहा है जो अपनी सफलता का जश्न बड़े स्तर पर और व्यक्तिगत रूप से मनाना चाहते हैं। विराट के लिए ऑडी the R8 LMX मॉडल बिल्कुल बढ़िया पसंद है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed