फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का एक और विश्व रिकॉर्ड

Wed, 02 Dec 2020 10:23 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 02 Dec 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli becomes fastest batman to score 12 Thousand ODI runs, Surpass Sachin Tendulkar
फाइल फोटो

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मुकाबले में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। भारतीय कप्तान अब सबसे तेज 12 हजार एकदिवसीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। किंग कोहली ने 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है।

Virat Kohli becomes fastest batman to score 12 Thousand ODI runs, Surpass Sachin Tendulkar
विराट कोहली - फोटो : twitter@ICC

मुकाबले से पहले विराट इस जादुई आंकड़े से 23 रन दूर थे, लेकिन 12.1 ओवर में सीन एबॉट की गेंद पर सिंगल चुराते हुए उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। 32 वर्षीय खिलाड़ी ने 251वें मैच की 242वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की जबकि सचिन ने 309 मैचों की 300वीं पारियों में यह कीर्तिमान बनाया था। सचिन-कोहली के अलावा सिर्फ चार खिलाड़ी ही 12 हजार एकदिवसीय रन बना पाए हैं।
 

Virat Kohli becomes fastest batman to score 12 Thousand ODI runs, Surpass Sachin Tendulkar
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

विराट ने दूसरे वनडे में 89 रनों की पारी खेलकर अपने फॉर्म में लौटने का संकेत दे दिया था। इस सफर में भारतीय कप्तान ने 59.41 की शानदार औसत, 93.36 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से ये 12 हजार रन बनाए। 183 उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।




 

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli becomes fastest batman to score 12 Thousand ODI runs, Surpass Sachin Tendulkar
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

59 अर्धशतक बना चुके विराट अबतक 43 शतक भी ठोक चुके हैं। अगर आज भी वह सेंचुरी लगाने में सफल हुए तो सचिन के एक अन्य कीर्तिमान की बराबरी कर लेंगे। दरअसल, सचिन का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक नौ शतक का रिकॉर्ड है। कोहली आठ शतक के साथ उनसे सिर्फ एक ही पायदान पीछे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed