{"_id":"5fc624968ebc3e9ba007de32","slug":"aus-vs-ind-virat-kohli-23-runs-away-from-becoming-fastest-player-to-complete-12000-odi-runs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट के निशाने पर सचिन का एक और बड़ा रिकॉर्ड, तीसरे मैच में 23 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट के निशाने पर सचिन का एक और बड़ा रिकॉर्ड, तीसरे मैच में 23 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 02 Dec 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट और सचिन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला गंवा चुकी है और 2-0 से पीछे चल रही है। कैनबरा में जारी तीसरे वनडे में टीम इंडिया की जहां प्रतिष्ठा दांव पर है वहीं कप्तान विराट कोहली के लिए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका भी है।
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : twitter@ICC
विराट ने दूसरे वनडे में 89 रनों की पारी खेलकर अपने फॉर्म में लौटने का संकेत दे दिया था और अब उनके पास इस मैच में एक बड़ी पारी खेलकर टीम को जिताने के साथ ही सचिन के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का भी मौका है। विराट इस मैच में 23 रन बनाते ही वनडे में सबसे तेज 12 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे और सचिन से आगे निकल जाएंगे।
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर @BCCI
कप्तान कोहली अगर इस मैच में 23 रन के आंकड़े को पार कर लेते हैं तो वे 251वें मैच की 242वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे। जबकि सचिन के मामले में उन्होंने 309 मैचों की 300वीं पारियों में यह कीर्तिमान बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर @BCCI
इसके अलावा विराट की नजर सचिन के एक और रिकॉर्ड पर होगी। विराट अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ शतक लगा चुके हैं और उन्हें सचिन की बराबरी करने के लिए एक शतक की दरकार है। कैनबरा में होने वाले मुकाबले में अगर विराट शतक जड़ देते हैं तो वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में सचिन के नौ शतकों की बराबरी कर लेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।