आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में एक बार फिर से विराट कोहली नंबर एक पर काबिज हो गए हैं। खिलाड़ियों की नई रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 928 अंकों के साथ फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़कर अपनी बादशाहत बना ली है। पाकिस्तान के खिलाफ कुछ खास कमाल नहीं कर पाने का नुकसान स्मिथ को उठाना पड़ा है और वे अब 923 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
ICC की टेस्ट रैंकिंग में स्मिथ को पछाड़कर विराट फिर से बने नंबर एक, वॉर्नर ने भी लगाई लंबी छलांग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 04 Dec 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन