फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli back in second spot of icc odi ranking.

कोहली और भुवी की वनडे रैंकिंग में आया उछाल

Tue, 21 Oct 2014 01:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 21 Oct 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli back in second spot of icc odi ranking.
वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले हफ्ते संपन्न हुई वनडे सीरीज से टीम इंडिया को तो तगड़ा झटका लगा था लेकिन 5 मैचों से घटकर 3 मैचों की हुई सीरीज से विराट कोहली को फायदा हो गया।
विज्ञापन


सीरीज के पहले मैच में कोहली कुछ खास नहीं कर सके थे लेकिन दिल्ली में हुए दूसरे वनडे में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली, फिर इसके बाद चौथे मैच में उन्होंने शानदार शतक ही लगा दिया। सीरीज का तीसरा मैच हुदहुद तूफान के कारण पहले ही रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन


लगातार 2 पारियों में रन बनाने के साथ ही फॉर्म में लौट चुके कोहली के पुराने दिन फिर से वापस लौटने लगे हैं और वह वनडे रैंकिंग में नंबर वन के बेहद करीब आ गए हैं। वहीं तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के लिए भी रैंकिंग में उनके करियर की सबसे बड़ी सफलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीर्ष पायदान की रेस जारी

Virat Kohli back in second spot of icc odi ranking.
कैरेबियाई टीम के साथ वनडे सीरीज बेशक 4 मैचों के बाद ही रद्द हो गई लेकिन विराट कोहली ने सीरीज से न केवल अपनी फॉर्म वापस हासिल की बल्कि रैंकिंग में भी छलांग लगाई। कोहली बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

कोहली पहले लंबे समय तक वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर रह चुके हैं। पिछले साल दिसंबर में शीर्ष स्‍थान से हटने के बाद वह शीर्ष पर बने रहने को संघर्ष कर रहे हैं।

समय से पहले समाप्त हुई सीरीज के चौथे मैच में 127 रन की पारी खेलने वाले कोहली ने सीरीज में कुल 191 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला को हटाकर दूसरा स्थान हासिल किया। टॉप पर अमला के हमवतन एबी डीविलियर्स बने हुए हैं।

टीम इंडिया की ओर से कोहली के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी छठे स्थान पर बने हुए हैं जबकि शिखर धवन एक स्थान फिसलकर आठवें स्थान पर आ गए हैं। सुरेश रैना ने तीन स्थानों की छलांग लगाई है और वह 15वें स्थान पर आ गए हैं।

भुवी और शमी के लिए गेंदबाजी में बड़ी उपलब्धि

Virat Kohli back in second spot of icc odi ranking.
गेंदबाजी रैंकिंग तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के लिए करियर की सबसे बड़ी सौगात लेकर आई है, उन्होंने पहली बार शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची में जगह बनाई है।

भुवनेश्वर सीरीज में भले ही 2 विकेट ही ले पाए हो, लेकिन वह 7 स्थानों की छलांग के साथ हमवतन रवींद्र जडेजा से एक स्थान नीचे सातवें स्थान पर आ गए हैं। जडेजा की रैंकिंग में एक स्थान की गिरावट आई है।

सीरीज में 10 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी 5 स्थान की छलांग लगाकर करियर में पहली बार शीर्ष 20 गेंदबाजों की सूची में प्रवेश करने में सफल रहे। शमी 16वें स्थान पर हैं।

टीम रैंकिंग में नुकसान में है भारत

Virat Kohli back in second spot of icc odi ranking.
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करने वाली टीम इंडिया ने इस मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया के हाथों अपना शीर्ष स्‍थान गंवा दिया था।

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्‍तान को 3-0 से हराकर सीरीज पर क्लीन स्वीप किया था, कंगारू टीम की जीत इतनी बड़ी थी कि भारत सीरीज के अपने चारों मैच भी जीत जाता तो भी वह शीर्ष पर वापसी नहीं कर पाता।

टीम रैंकिंग में 113 अंकों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका के भी 113 अंक हैं और वह फिलहाल तीसरे स्थान पर है लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रहे तीन मैचों की सीरीज के दौरान वह ऑस्ट्रेलिया (114 अंक) से पहला स्थान छीन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed