{"_id":"aabee366-54e1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"virat-kohli-available-for-crucial-eden-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे वनडे के लिए फिट हैं विराट: धोनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दूसरे वनडे के लिए फिट हैं विराट: धोनी
कोलकाता/एजेंसी
Updated Wed, 02 Jan 2013 07:08 PM IST
विज्ञापन
भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार को यहां ईडन गार्डंस में होने वाले 'करो या मरो' के दूसरे वनडे के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज विराट कोहली गुरुवार को पाकिस्तान के साथ ईडन गार्डंस पर होने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच के लिए फिट हैं।
विज्ञापन
कोहली को चेन्नई में खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले के दौरान पैर में चोट लगी थी। इसके बाद उनके खेलने पर संदेह था लेकिन टीम प्रबंधन ने बुधवार को स्थिति साफ कर दी। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम के नेट प्रैक्टिस के बाद कहा कि कोहली दूसरे एकदिवसीय मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। वह दूसरा वनडे खेलने के लिए फिट हैं। मैच से पहले प्लेइंग एलेवन का ऐलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विराट चेन्नई में पहले वनडे में गेंदबाजी करते समय अपने फालोथ्रू में फिसलकर गिर पड़े थे और उनके घुटने में चोट आई थी। विराट मैदान से लड़खड़ाते हुए बाहर गए थे और उनका ओवर सुरेश रैना ने पूरा किया था।
विज्ञापन