फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli and shikhar dhawan does bhangra in capetown streets with zoravar, video viral

विराट कोहली और शिखर धवन ने बीच सड़क पर जमकर किया भांगड़ा, वीडियो वायरल

Mon, 01 Jan 2018 12:36 PM IST
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला Updated Mon, 01 Jan 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
virat kohli and shikhar dhawan does bhangra in capetown streets with zoravar, video viral
विराट कोहली और शिखर धवन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 जनवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पूर्व टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और ओपनर शिखर धवन मस्ती करते दिखे। दिल्ली के क्रिकेटरों कोहली और धवन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों केपटाउन की सड़क पर पंजाबी डांस 'भांगड़ा' करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि धवन और कोहली ने जमकर मस्ती की। दोनों ने मार्केट घूमने के दौरान सड़क पर ही भांगड़ा किया। इस दौरान धवन के बेटे जोरावर भी इन दोनों के साथ मस्तीभरा डांस करते दिखे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Guess who is up for Bhangra on the streets of Capetown! 😍❤️

A post shared by Virat Kohli (@viratkohli.club) on



बता दें कि टीम इंडिया के स्टार ओपनर शिखर धवन का टखने की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में खेलना संदिग्ध है। ऐसे में धवन की जगह पर ओपनिंग की जिम्मेदारी मुरली विजय और लोकेश राहुल को मिल सकती है।

टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा 56 दिन लंबा चलने वाला है। टीम इंडिया इस दौरे पर तीन टेस्ट, 6 वन-डे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेलेगी। टीम इंडिया ने साल 1992 से दौरा शुरू करने के बाद अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, ऐसे में उसके पास इतिहास रचने का शानदार मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed