फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli and hashim amla are in out of form

कोहली के साथ एक और स्टार क्रिकेटर के 'दिन खराब'

Fri, 17 Jul 2015 08:02 AM IST
Updated Fri, 17 Jul 2015 08:02 AM IST
विज्ञापन
virat kohli and hashim amla are in out of form

एग्रेसिव और जीत के लिए अपना पूरा दमखम लगाने वाले टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी में टीम की शान है। उनके हरफनमौला बल्लेबाजी के चलते उन्हें 27 की उम्र में ही टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान बना दिया गया।

विज्ञापन


पर इन-दिनों उनके सितारे गर्दिश में है। वर्ल्ड कप 2015 से वह लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। कोहली को वर्ल्ड कप के बाद बांग्लादेश सीरीज में फ्लॉप रहे। हालांकि आईपीएल में उनका प्रदर्शन मिला-जुला रहा।
विज्ञापन


विराट कोहली के बल्ले से पिछली 10 पारियों में एक फिफ्टी तक नहीं निकली है। वह वर्ल्ड कप 2015 से लगातार फ्लॉप चल रहे है। पहले मैच में पाक के खिलाफ सेंचुरी ठोककर वह मैन ऑफ द मैच बने थे। लेकिन तब से उनका बल्ला खामोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली ने पिछली दस पारियों में 46, नाबाद 33, 33, नाबाद 44, 38, 9, 1, 1, 23 और 25 रन ही बनाए। अगली स्लाइड में एक और स्टार बल्लेबाज के बारे में जानिए, जिसका बल्ला भी लंबे समय से खामोश है।

यह स्टार बल्लेबाज भी चल रहा फ्लॉप

virat kohli and hashim amla are in out of form

यह हैं दक्षिण अफ्रीकी टीम के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला। हर परिस्थिति में अपने बल्ले से आग उगलने वाला दाएं हाथ का यह बल्लेबाज अपनी टीम के लिए कई बार संकटमोचक बन चुका है।

अपनी राष्ट्रीय टीम की कप्तानी कर चुके अमला ने अपने 118 वनडे मुकाबलों में 20 शतक और 28 अर्धशतक जड़े है। लेकिन इनदिनों वह भी आउट ऑफ फॉर्म चल रहे है। पिछली 7 वनडे पारियों में वह भी एक फिफ्टी तक नहीं लगा पाए है।

2008 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू करने वाले अमला ने इसी साल 3 मार्च को कैनबरा में वर्ल्ड कप के दौरान आर्यलैंड के खिलाफ 159 रन ठोककर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी।

उसके बाद उनका बल्ला खामोश है। वह ‌अपनी पिछली सात वनडे पारियों में 38, 12, 16, 10, 14, 22 और 15 रन ही बना सके है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed