{"_id":"5b37544a4f1c1bf76e8bad74","slug":"virat-kohli-accepted-challenge-of-sachin-tendulkar-and-shares-this-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन तेंदुलकर ने किया था कोहली को चैलेंज, अब वीडियो पोस्ट कर विराट ने रखी दिल की बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन तेंदुलकर ने किया था कोहली को चैलेंज, अब वीडियो पोस्ट कर विराट ने रखी दिल की बात
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Jun 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'क्रिकेट के भगवान' कहलाए जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली को चैलेंज किया था। अब उस चैलेंज को स्वीकारते हुए विराट कोहली ने एक वीडियो पोस्ट किया है। शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में विराट पैड, हेल्मेट, ग्लव्ज और गार्ड्स पहनते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विराट ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'सचिन तेंदुलकर पाजी, फिटनेस किट अप चैलेंज के लिए मुझे नॉमिनेट करने के लिए शुक्रिया। मैं उस खेल को जिसे प्यार करता हूं उसके लिए किट तैयार कर रहा हूं। मैं पार्थिव पटेल को किट अप चैलेंज के लिए नॉमिनेट करता हूं।'
विज्ञापन
यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि गुरुवार को सचिन ने 'किट अप चैलेंज' देते हुए लोगों से खेलने के लिए बाहर निकलने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने की अपील की थी। सचिन ने विराट, मिताली राज, स्टार शटलर पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत, बॉक्सर विजेंदर सिंह, हॉकी सितारे सरदार सिंह को 'किट अप चैलेंज' के लिए नॉमिनेट किया था।
विज्ञापन
सचिन के इस चैलेंज को केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के 'हम फिट तो इंडिया फिट' फिटनेस चैलेंज से प्रभावित माना जा रहा है। जिसमें लोगों को फिट और स्वस्थ्य रहने के लिए खेल और व्यायाम पर जोर देने की अपील की जा रही थी।