{"_id":"619d009c4335ac7bff3c0892","slug":"virat-kohli-ab-de-villiers-and-glenn-maxwell-dances-in-rcb-music-video-play-bold","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RCB Music Video: विराट, डिविलियर्स और मैक्सवेल जैसे सितारों ने जमकर किया डांस, कोहली ने शेयर किया वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB Music Video: विराट, डिविलियर्स और मैक्सवेल जैसे सितारों ने जमकर किया डांस, कोहली ने शेयर किया वीडियो
Tue, 23 Nov 2021 08:24 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 23 Nov 2021 08:24 PM IST
सार
आरसीबी के म्यूजिक वीडियो में विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया है। विराट ने इस गाने का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किया है।
विज्ञापन
विराट कोहली और एबी डिविलियर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने अपनी टीम का एक म्यूजिक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ एबी डिविलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल भी इस वीडियो में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। टीम के लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने इस वीडियो को डायरेक्ट किया है। इस गाने में टीम के खिलाड़ियों की कभी न छोड़ने, कभी पीछे न हटने की भावना दिखाई गई है।
विराट अपनी आक्रामकता और जुझारुपन के चलते साथी खिलाड़ियों को प्रेरित करने की क्षमता रखते हैं। वो चाहे किसी भी टीम से खेलते हों, लेकिन बाकी खिलाड़ियों पर उनके रहने से असर पड़ता है। उनकी ऊर्जा के चलते पूरी टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करती है।
विज्ञापन
विराट ने कू एप पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा "कभी हार न मानें, कभी पीछे न हटें और लगे रहें... रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्ले बोल्ड की भावना को दिखाने वाले इस वीडियो का हिस्सा बनने में काफी मजा आया।" इस वीडियो का संगीत हर्ष उपाध्याय ने दिया है, जिसमें डिविलियर्स, कोहली और मैक्सवेल के अलावा देवदत्ते पडीक्कल भी नजर आ रहे हैं।
आरसीबी मेरा दूसरा परिवार
धनश्री वर्मा ने इस वीडियो की शूटिंग के बारे में बात करते हुए कहा "इस वीडियो में आरसीबी के खिलाड़ियों के साथ काम करके बहुत मजा आया। मैंने इन खिलाड़ियों का हर क्षेत्र में काम करने का तरीका देखा है। मैंने प्ले बोल्ड की सोच को सराहते हुए यह वीडियो शेयर किया। यह सिर्फ खेल नहीं बल्कि आम जीवन में भी मदद करता है। आरसीबी मेरा दूसरा परिवार है और मैंने यह वीडियो टीम के हर सदस्य और हजारों फैंस को समर्पित किया है।"

- Virat Kohli (@virat.kohli) 23 Nov 2021