{"_id":"6202652df3a80451be454259","slug":"virat-kohli-100th-test-kohli-will-not-play-100th-test-on-his-second-homeground-india-vs-sri-lanka-schedule-may-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kohli 100th Test: विराट अपने 'होमग्राउंड' पर नहीं खेलेंगे 100वां टेस्ट, श्रीलंका के खिलाफ शेड्यूल में होगा बदलाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Kohli 100th Test: विराट अपने 'होमग्राउंड' पर नहीं खेलेंगे 100वां टेस्ट, श्रीलंका के खिलाफ शेड्यूल में होगा बदलाव
Tue, 08 Feb 2022 06:12 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 08 Feb 2022 06:12 PM IST
सार
पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक, भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट बेंगलुरु और दूसरामोहाली में खेला जाना है। तीन टी20 मैच मोहाली, धर्मशाला और लखनऊ में खेले जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेड्यूल में कुछ बदलाव होने की संभावना है।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट और तीन टी20 मैचों की सीरीज 25 फरवरी से शुरू होने वाली है। पहला टेस्ट बेंगलुरु ( 25 फरवरी से एक मार्च) और दूसरा टेस्ट मोहाली ( पांच से नौ मार्च) में खेला जाना है। तीन टी20 मैच 13 मार्च को मोहाली, दूसरा टी20 धर्मशाला में 15 मार्च और तीसरा टी20 लखनऊ में 18 मार्च को खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरीज के शेड्यूल में कुछ बदलाव होने की संभावना है। पहला टेस्ट अब मोहाली में आयोजित हो सकता है। वह भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के करियर का 100वां टेस्ट मैच होगा।
दिल्ली के रहने वाले कोहली के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु दूसरा होमग्राउंड है। वे वहां पर पिछले 14 साल से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे हैं। वहां के दर्शकों के साथ कोहली का अलग रिश्ता है। विराट दक्षिण अफ्रीका में ही 100 टेस्ट पूरे कर लेते, लेकिन वे जोहानिसबर्ग में खेले गए दूसरे मैच में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने 99 टेस्ट में 50.39 की औसत से 7962 रन बनाए हैं। इस दौरान 27 शतक और 28 अर्धशतक जड़े हैं।
धर्मशाला में हो सकते हैं दो टी20 मैच
क्रिकबज के मुताबिक, श्रीलंका के खिलाफ पहले से घोषित कार्यक्रम में बदलाव होगा। अब टेस्ट सीरीज की जगह पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी। लंकाई टीम लनखऊ में उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ 24 फरवरी को पहले टी20 का आयोजन कर सकता है। उसके बाद दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: 26 और 27 फरवरी को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा। दोनों क्रिकेट संघों पदाधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
डे-नाइट टेस्ट को लेकर सबकुछ साफ नहीं
धर्मशाला के बाद पंजाब के मोहाली में पहला टेस्ट तीन से सात मार्च तक खेला जाएगा। यह विराट का 100वां टेस्ट हो सकता है। दूसरा और आखिरी टेस्ट बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 12 से 16 मार्च तक हो सकता है। यह मैच डे-नाइट टेस्ट होगा और गुलाबी गेंद से खेला जाएगा। कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने इस बारे में पूछे जाने पर क्रिकबज से कहा- हमें डे-नाइट टेस्ट के बारे में पता नहीं है। इस बात की जानकारी है कि हम 12 से 16 मार्च तक टेस्ट मैच का आयोजन करने वाले हैं।
रोहित शर्मा बनेंगे टेस्ट टीम के कप्तान?
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन कब होगा इसके बारे में अब तक जानकारी नहीं मिली है। चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति आईपीएल नीलामी के बाद सीरीज के लिए टीम चयन पर विचार कर सकती है। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा को टेस्ट की कप्तानी भी उसी दौरान सौंपी जाएगी।