{"_id":"6326e2f4822ac66f6e79afd9","slug":"virat-is-definitely-an-option-for-us-as-opener-said-rohit-sharma-before-ind-vs-aus-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: कप्तान रोहित का बड़ा बयान, बोले- विराट सलामी बल्लेबाज के रूप में एक विकल्प, राहुल की जगह भी बताई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: कप्तान रोहित का बड़ा बयान, बोले- विराट सलामी बल्लेबाज के रूप में एक विकल्प, राहुल की जगह भी बताई
Sun, 18 Sep 2022 03:06 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 18 Sep 2022 03:06 PM IST
सार
विराट कोहली से पारी की शुरुआत कराने की बात पर रोहित ने कहा कि निश्चित रूप से विराट सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम के पास एक विकल्प हैं। कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ पारी की शुरुआत करते हुए शानदार शतक लगाया था।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप 2022 की तैयारी में जुटी टीम इंडिया 20 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम के पास एक विकल्प हैं। विराट ने एशिया कप में भारत के आखिरी मैच में पारी की शुरुआत की थी और नाबाद 122 रन बनाए थे। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में यह उनका पहला शतक था और टी20 में किसी भी भारतीय बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी थी।
कोहली इससे पहले आईपीएल में पारी की शुरुआत करते हुए पांच शतक लगा चुके हैं। टी20 में बतौर ओपनर उनका रिकॉर्ड शानदार है। अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी शतकीय पारी के बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि उन्हें नियमित रूप से देश के लिए पारी की शुरुआत करनी चाहिए। हालांकि, अलग-अलग क्रिकेट पंडितों ने इस पर अपनी सहमति या असहमति जाहिर की, लेकिन कप्तान रोहित का बयान सबसे ज्यादा अहमियत रखता है, जिनका कहना है कि विराट सलामी बल्लेबाज के रूप में एक विकल्प हैं। हालांकि, विराट से पारी की शुरुआत कराने पर कप्तान रोहित या उपकप्तान राहुल को मध्यक्रम में बल्लेबाजी करनी होगी।

क्या बोले रोहित?
पत्रकारों से बातचीत के दौरान रोहित ने कहा "आपके लिए विकल्प उपलब्ध होना हमेशा अच्छा होता है। विश्व कप में जाने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि आपके पास लचीलापन हो। आप चाहते हैं कि खिलाड़ी किसी भी स्थिति में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी करें। जब हम कुछ नया करने की कोशिश करते हैं, तो ऐसा नहीं है कि टीम में कोई समस्या है। ”
रोहित ने कहा "हम अपने सभी खिलाड़ियों की गुणवत्ता को समझते हैं और वे टीम को क्या दे सकते हैं। लेकिन हां, यह हमारे लिए एक विकल्प (विराट कोहली ओपनिंग) है, हम इसे हमेशा ध्यान में रखेंगे। चूंकि हमारे पास तीसरा ओपनर नहीं है। उन्होंने आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए ओपनिंग की है और उन्होंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए यह हमारे लिए निश्चित रूप से एक विकल्प है।"

राहुल ही करेंगे ओपनिंग
आगे विराट कोहली की बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए, रोहित ने कहा "विराट कोहली हमारे तीसरे सलामी बल्लेबाज हैं और वह कुछ मैचों में ओपनिंग करेंगे। एशिया कप के आखिरी मैच में हम उनके खेलने के तरीके से खुश थे, लेकिन केएल राहुल विश्व कप में ओपनिंग करेंगे। उनके प्रदर्शन पर कभी-कभी ध्यान नहीं दिया जाता है। वह टीम इंडिया के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। मैं बस यह स्पष्ट करना चाहता हूं। हमारी सोच साफ हैं, हमें कोई भ्रम नहीं है, हम बहुत स्पष्ट हैं कि केएल राहुल हमारे लिए कितने उपयोगी हैं। वह एक गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं और हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। टॉप ऑर्डर में उनकी उपस्थिति हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।"
सीरीज की शुरुआत से पहले यह साफ किया गया कि मोहम्मद शमी कोरोना संक्रमित हैं और उनकी जगह उमेश यादव को टीम में शामिल किया गया है। इस बारे में बात करते हुए रोहित ने बताया कि शमी के साथ जो हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उनकी जगह कई विकल्प थे, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा जैसे कुछ खिलाड़ी घायल हैं। सिराज काउंटी खेल रहे हैं और वह नहीं चाहते की सिराज एक या दो मैच के लिए बीच में यह टूर्नामेंट छोड़ दें। आवेश एशिया कप में काफी बीमार थे और उन्हें ठीक होने के लिए कुछ समय चाहिए। उन सभी चीजों पर विचार किया गया। उमेश, शमी जैसे लोग, जो लंबे समय से गेंदबाजी कर रहे हैं, उन्हें टीम में आने के लिए कोई एक प्रारूप खेलने की आवश्यकता नहीं है।"

रोहित ने आगे कहा, "उन्होंने जिस भी प्रारूप में खेला है खुद को साबित किया है। हम उनकी गुणवत्ता को समझते हैं, यह नए खिलाड़ी हैं, जिन पर यह निर्भर करेगा कि उन्होंने यह प्रारूप खेला है या नहीं। लेकिन उमेश और शमी जैसे लोग अगर वे फिट हैं तो उन्हें वापस बुलाया जाएगा। हमें उनके फॉर्म को देखने की जरूरत नहीं है, हमने देखा कि उमेश ने आईपीएल में कैसी गेंदबाजी की।
उमेश के चयन के बारे में आगे बात करते हुए, रोहित ने कहा "उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, वह गेंद को स्विंग कराते हैं, तेज गति से गेंदबाजी करते हैं। यह विचार वास्तव में बहुत सरल था। यह हमारे लिए ज्यादा चर्चा का विषय नहीं था। विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हमने बहुत सारे खिलाड़ियों को आजमाया है। हमारी सोच बहुत स्पष्ट हैं और हमें पता है कि हम कैसे आगे बढ़ना चाहते हैं।"
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार , हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल अपनी चोटों से उबर चुके हैं, इसलिए यह टीम इंडिया के लिए एक अतिरिक्त बोनस है।