{"_id":"bbb396be-ba6a-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"virat-is-constantly-touching-peak-in-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार शिखर छू रहे हैं विराट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लगातार शिखर छू रहे हैं विराट
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 12 May 2013 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के युवा कप्तान विराट कोहली लगातार शिखर छू रहे हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 99 रन की पारी खेल विराट ने आईपीएल के छठे संस्करण में 500 रन पूरे कर लिए।
विज्ञापन
आईपीएल छह में उनके 13 मैचों में 42 की औसत और 135.84 के स्ट्राइक रेट से अब 504 रन हो गए हैं। वह सर्वाधिक रन बनाने वालों की फेहरिस्त में माइकल हसी (574) और क्रिस गेल (570) के बाद तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
उन्होंने इस आईपीएल में अब तक कुल 12 अर्धशतक ठोके हैं। उनके पास चौथे संस्करण के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ने का बेहतरीन मौका है।
वह आईपीएल में 90 मैचों में 30.61 की औसत से 2143 रन बना चुके हैं। टूर्नामेंट इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सातवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
आईपीएल में विराट का प्रदर्शन
पहला संस्करण (2008) : 13 मैच, 165 रन
दूसरा संस्करण (2009) : 16 मैच, 246 रन
तीसरा संस्करण (2010) : 16 मैच, 307 रन
चौथा संस्करण (2011) : 16 मैच, 557 रन
पांचवां संस्करण (2012) : 16 मैच, 364 रन