{"_id":"5a2ee8fe4f1c1bd1408bc65e","slug":"virat-and-anushka-promised-each-other-before-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक-दूसरे को पहले ही दे दिए थे शादी के '7 वचन'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक-दूसरे को पहले ही दे दिए थे शादी के '7 वचन'
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Tue, 12 Dec 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इटली की खूबसूरत वादियों में सात फेरे ले लिये हैं। साथ ही पूरी जिंदगी एक दूसरे के साथ प्यार की डोर से बंधे रहने का वादा भी किया है। खबर बड़ी है, तो उसे बताने का तरीका भी खास होना चाहिये। इस न्यूलीवेड कपल ने इस तरह ये खुशखबरी दुनिया को दी है। लेकिन क्या आपको पता है कि विराट ने अनुष्का को पहले ही शादी के सात वचन दे दिए थे?
विज्ञापन
जी हां, यह सच है। विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को पहले ही शादी के सात वचन दे दिए थे। दरअसल, विराट-अनुष्का ने साथ में एक मशहूर ब्रांड का विज्ञापन किया था, जिसमें 'विरुष्का' एक-दूसरे को शादी के सात वचन देते हुए नजर आए थे।
विज्ञापन
विराट ने एड में कहा, 'मैं वचन देता हूं कि महीने में 15 दिन खाना बनाउंगा।' इस पर अनुष्का कहती हैं- 'मैं वचन देती हूं कि जैसा भी खाना बनाओगे मैं खा लूंगी।'
विज्ञापन
फिर अनुष्का बोलती हैं, 'मैं वचन देती हूं कि तुम्हारे सारे सीक्रेट पासवर्ड संभाल कर अपने दिल में रखूंगी।' इस पर विराट जवाब देते हैं, 'मैं तुम्हें बदलने की कोशिश कभी नहीं करुंगा।'
ये भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधे विराट और अनुष्का, ट्वीट कर फैंस का किया शुक्रिया
अगले वचन में अनुष्का बोलती हैं, 'मैं तुम्हें कभी-कभी कैरम में जीतने दूंगी।' फिर वचन देते हुए विराट कहते हैं, 'मैं किसी भी शो का सीजन फिनाले तुम्हारे बिना नहीं देखूंगा।'
अनुष्का विराट को वचन देती हैं कि वो उन्हें 'जानू', 'शोना', 'बेबी', 'क्यूटी' जैसे निकनेम कभी नहीं देंगी।' फिर विराट कहते हैं, 'मैं हमेशा तुम्हारे लिए खुद को फिट रखूंगा।'
इस पर अनुष्का कहती हैं- 'नहीं भी रखोगे तो चलेगा।' आखिर में विराट अनुष्का से कहते हैं, 'मैं हमेशा तुम्हारा ख्याल रखूंगा।' विराट की ये बात सुनकर अनुष्का शर्माने लगती हैं और कहती हैं… 'मैं भी।'
गौरतलब है कि विराट कोहली कई मौकों पर अनुष्का शर्मा की तारीफ करते आए हैं। एक शो में विराट ने अनुष्का के बारे में कहा था, 'मुझे सबसे ज्यादा पसंद है कि वो ईमानदार हैं और हमेशा मेरी परवाह करती हैं। वो हमेशा 5-7 मिनट लेट रहती हैं, इस चीज से मैं नफरत नहीं करता, लेकिन मुझे ये बात पसंद भी नहीं है। वो मेरे साथ हमेशा रही हैं, और हमारे बीच अच्छी समझ है। पिछले 3-4 सालों से जब से हम एक साथ हैं तब से उनमें एक इंसान के तौर पर अच्छे बदलाव आए हैं।'